साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज ने लिया टेस्ट से सन्यास
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
हालांकि वह वनडे और T20 फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे।
आपको बता दे की क्लासेन ने साल 2019 में भारत के खिलाफ रांची में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
हेनरिक क्लासेन ने अपने 4 साल के टेस्ट करियर में मात्र चार मुकाबले ही खेले हैं।
हेनरिक क्लासेन ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला पिछले साल जोहांसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
क्लासेन के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 13 की औसत से 104 रन बनाए हैं।
क्लासेन ने अपने बयान में कहा कि सन्यास का यह फैसला मैंने काफी सोच समझकर लिया है।
आपको बता दे की क्लासेन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं।
IPL 2023 में क्लासेन ने 12 मुकाबले में 448 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए थे।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice