SRH vs GT: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, प्लेऑफ में पहुंची SRH
आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला जाना था।
बता दे कि यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में होना था।
परंतु बारिश के कारण इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा।
दरअसल हैदराबाद में शाम से ही बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो पाया।
इस मुकाबले को रद्द करते हुए दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिए गए।
इस मुकाबले में एक अंक मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है
बता दे कि इस साल गुजरात टाइटंस ने 14 मुकाबला में 5 मैच जीते हैं। वही दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल खेले 13 मुकाबले में से 7 मैच जीते हैं जिसके बाद टीम के पास प्वाइंट्स टेबल में कुल 15 अंक हो गए हैं तथा टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है।