SRH vs LSG: Sunrisers Hyderabad ने 10 विकेट से जीता मैच

आज Lucknow Super Giants बनाम Sunrisers Hyderabad के बीच मुकाबला खेला गया।

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।

जवाब में हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मात्र 9.4 ओवर में 10 विकेट से जीत दिला दी।

 LSG की और से कप्तान केएल राहुल ने 33 गेंद पर 29 रन बनाए।

वही निकोलस पूरन ने नाबाद 48 तथा आयुष बदोनी ने नाबाद 55 रन बनाए। 

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 2 तथा पेट कमिंस ने 1 विकेट लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस सीजन दूसरी बार 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया

मैच में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर नाबाद 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए।

 ट्रेविस हेड ने 30 गेंद पर 8 चौके और 8 छक्के लगाते हुए नाबाद 89 रनो की पारी खेली।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice