SRH vs MI: हाई स्कोरिंग मुकाबले में 31 रनों से जीता हैदराबाद
आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया।
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बना दिए।
इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
मैच में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई।
मैच में दोनों टीमों को मिलाकर कुल 38 छक्के लगे जो की एक रिकॉर्ड है।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेड 24 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए।
अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में 63 रन तथा क्लासेन ने 34 गेंद में 80 रन नाबाद बनाए।
मैच में जीत के लिए मुंबई इंडियंस को 278 रनों का लक्ष्य मिला। इस दौरान तिलक वर्मा ने 34 गेंद पर दो चौके और 6 छक्के लगाते हुए 64 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice