SRH vs RR: फाइनल में पहुंची Sunrisers Hyderabad, RR को 36 रनों से हराया
आईपीएल 2024 में आज क्वालीफाईर 2 का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई और सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 36 रनों से जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरीक क्लासेन ने 50 तथा राहुल त्रिपाठी ने 37 रनों की पारी खेली।
वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए तथा संदीप शर्मा के नाम भी दो सफलता रही।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंद पर चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए 42 रन बनाए।
इसके अलावा मैच में ध्रुव जुरेल ने भी 35 गेंद पर नाबाद 56 रनो की पारी खेली।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाहबाज अहमद ने तीन तथा अभिषेक शर्मा ने दो विकेट लिए।
इस मुकाबले में जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice