T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान

बीसीसीआई ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

इस दौरान सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। इसके अलावा चार बैकअप खिलाड़ियों को भी चुना गया है। 

बता दे कि आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 1 जून से शुरू होगा।

बता दे की T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे।

वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम के उप कप्तान होंगे।

 बता दे कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भारतीय टीम में वापसी हुई है

सिलेक्टर्स ने विराट कोहली को T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम में शामिल किया है।

वही शिवम दुबे भी भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

वहीं तेज गेंदबाजो में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है।

टीम में चार स्पिनरों को भी शामिल किया गया है जिनमें की रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice