ऑस्ट्रेलिया के टैक्सी ड्राइवर को Uber देगा 178 मिलियन डॉलर का मुआवजा
ऑस्ट्रेलिया के टैक्सी ड्राइवर को Uber 178 मिलियन अमेरिकन डॉलर यानी लगभग 14,75,99,73,600 रुपए मुआवजा के रूप में देगी।
सोमवार को ड्राइवर के वकील ने बताया कि एक कठिन और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्होंने केस जीत लिया है।
गौरतलब है कि साल 2019 में 8000 से ज्यादा टैक्सी ड्राइवर और कार के मालिक ने एक साथ मिलकर केस दर्ज करवाया था।
क्योंकि 2012 में Uber के ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद उन्हें काफी नुकसान हुआ था।
मुख्य वकील माइकल डोनेली ने बताया कि 271.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का समझौता कानूनी इतिहास में पांचवा सबसे बड़ा क्लास एक्शन लीगल सेटलमेंट है
इस दौरान डोनेली ने कहा कि Uber ने इस समय पूरे 5 साल तक अपनी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी।
दरअसल वकीलों ने आरोप लगाया था कि जब से देश में Uber आया है तब से उसने कई चौंकाने वाले फैसले किए।
जिसमें कि बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों के साथ बिना लाइसेंस वाली कारों का उपयोग करना भी शामिल था।
इस दौरान उबर ने कहा कि कोर्ट में हस्ताक्षर किए जाने तक समझौते पर टिप्पणी करना गलत था।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice