हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है।
इस फोन का मुख्य आकर्षण इसका थर्मल इमेजिग कैमरा ThermoVue हैं। जिससे आप आसपास के वातावरण में मौजूद गर्मी की माप को देख सकते हैं
Ulefone Armor 25T Pro स्मार्टफोन में आपको Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन वाली 6.78 इंच फुल एचडी प्लस डिस्पले मिलती है जो की 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4G तथा 5G दो वेरिएंट में लॉन्च किया है।
इसके 4G वेरिएंट में Helio G99 का प्रोसेसर दिया गया है तथा 5G वेरिएंट में Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है।
बता दे कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर कार्य करता है।
इस स्मार्टफोन में 33W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है।
साथ ही इसमें आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक, NFC, IP68/IP69K रेटिंग, MIL STD 810H सर्टिफिकेशन मिल जाता है।
स्मार्टफोन को आप सिंगल कलर Frost Black कलर में खरीद सकते हैं।