बीते कुछ सालों से ऑनलाइन पेमेंट का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है।
पिछले महीने मई में UPI यानी ने ट्रांजैक्शन के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
पिछले महीने यूपीआई ट्रांजैक्शन 14.04 अरब हुई। जिसकी वैल्यू लगभग 20.45 लाख करोड डॉलर रही।
वॉल्यूम से यह अप्रैल की तुलना में 6% और वैल्यू में लगभग 4% की बढ़ोतरी रही है
NPCI के डाटा के मुताबिक पिछले साल इसी महीने की तुलना में यह वॉल्यूम के लिहाज से लगभग 49% की ग्रोथ है वहीं वैल्यू में भी लगभग 39% की ग्रोथ दर्ज की गई है।
यूपीआई को शुरू हुए लगभग 8 वर्ष हो गए हैं जिसके बाद से यह वैल्यू और वॉल्यूम में सबसे अधिक आंकड़े रहे हैं।
बता दे कि मई में फास्टैग ट्रांजेक्शन 6% बढ़कर 34.7 करोड रुपए था। वहीं फास्टैग ट्रांजैक्शन की वैल्यू भी अब बढ़कर 5908 करोड रुपए हो गई है।
यूपीआई पेमेंट से यूजर को काफी ज्यादा सुविधा हुई है। वही ऑनलाइन पेमेंट बढ़ने के साथ फ्रॉड भी काफी ज्यादा बड़े हैं।
पिछले वित्त वर्ष में ऑनलाइन पेमेंट से 400 प्रतिशत से अधिक फ्रॉड बढ़कर 14.57 अरब रुपए के थे।