पंजाब के खिलाफ मैच में Virat Kohli ने बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड

IPL 2024 का छठा मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया।

इस मुकाबले में आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया।

विराट कोहली के अर्धशतक लगाते ही वह T20 क्रिकेट में 50 से ज्यादा स्कोर करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।

बता दे कि भारत की ओर से ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी है। 

विराट कोहली से पहले यह कारनामा क्रिस गेल 110 बार तथा डेविड वार्नर 109 बार कर चुके हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो का कैच लपकते ही विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में अपने 173 कैच पूरे कर लिए।

इसी के साथ वह T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

वहीं आईपीएल की बात की जाए तो विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 108 कैच पकड़े हैं।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice