Vivo Y200e 5G स्मार्टफोन 22 फरवरी को होगा लॉन्च
Vivo Y200e 5G स्मार्टफोन 22 फरवरी को लांच होने जा रहा है।
वही लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गया है।
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्मार्टफोन के बारे में पोस्ट करते हुए इसकी कीमत 23999 रुपए बताइ है।
फोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ बताया जा रहा है। जिसकी कीमत 23999 रुपए बताई जा रही है।
इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25999 रुपए बताई जा रही है।
यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाला है।
इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलने वाला है।
साथ ही यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 पर कार्य करता है।
स्मार्टफोन में 44 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी बताई जा रही है
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice