ट्रिपल कैमरा के साथ लांच होगा Vivo Y200e
Vivo जल्द ही भारत में Vivo Y200e स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।
हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च किया था।
जिसमें इसके डिजाइन और कलर्स के बारे में जानकारी मिलती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Vivo ने पोस्ट करते हुए बताया कि 22 फरवरी को Vivo Y200e 5G को लांच किया जाएगा।
इस टीजर में Vivo Y200e 5G को ब्लू और ऑरेंज कलर में देखा जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है जो की एक रेक्टेंगल कैमरा माड्यूल में अलग सर्कुलर यूनिट्स में वर्टिकल तरीके से रखा हुआ दिखाई देता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 SoC चिपसेट है।
वही इस स्मार्टफोन में 4800mAh की बैटरी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice