WhatsApp पर यूजर्स लगा पाएंगे 1 मिनट का वॉइस मैसेज

इस फीचर के अंतर्गत अब यूजर स्टेटस में 1 मिनट लंबे वॉइस मैसेज को भी शेयर कर पाएंगे।

बता दे कि यह फीचर Android और iPhone दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध हो गया है।

WhatsApp इस समय में कई नए फीचर पर कार्य कर रहा है। जिसमें की अनरीड मैसेज की गिनती को साफ करने का विकल्प तथा AI जनरेट प्रोफाइल पिक्चर बनाने का फीचर भी शामिल है। 

अभी तक व्हाट्सएप यूजर स्टेटस में 30 सेकंड तक का वॉइस मैसेज शेयर कर सकते थे।

वहीं अब कंपनी ने वॉइस स्टेटस की अवधि को 30 सेकंड से बड़ाकर 1 मिनट कर दिया है।

पहले के व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट के रूप में वॉइस मैसेज को डालने के लिए हमें बड़े वॉइस मैसेज को 30 सेकंड के कई हिस्सों में बांटना पड़ता था।

परंतु अब नए फीचर के बाद 1 मिनट तक का वॉइस मैसेज एक ही स्टेटस अपडेट में शेयर हो जाएगा

इसके अतिरिक्त कंपनी चैट थीम फीचर पर भी कार्य कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक Whatsapp जल्द ही अपने यूजर के लिए पांच प्रीसेट थीम लाल, बैंगनी, नीला, हर चुनने की सुविधा दे सकता है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice