आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ गया है।
अब WhatsApp पर भी AI की एंट्री होने वाली है। Whatsapp पर AI फीचर को रोल आउट करने की तैयारी की जा रही है।
जिसके बाद यूजर व्हाट्सएप पर भी AI के माध्यम से अपने प्रश्नों का उत्तर पा सकेंगे।
व्हाट्सएप के चैट मेनू में नई चैट के लिए जो आइकॉन दिया जाता है। उसके ठीक ऊपर कंपनी ने AI का आइकन भी जोड़ा है जो की गहरी ब्लू शेड में एक सर्कल के अंदर बना हुआ दिखाई दे रहा है।
WhatsApp के AI आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Ask Meta AI Anything लिखा हुआ आएगा।
वही AI के साथ व्हाट्सएप की यात्रा शुरू होने से पहले META आपको कई बातों के बारे में पहले से ही सूचित करेगा।
Express Yourself: यहां पर आप अपने मन में आए किसी भी प्रकार के विचार की इमेज बना सकते हैं तथा उसे व्हाट्सएप पर शेयर भी कर सकते हैं।
Get answer to any Queries: AI से आप किसी तरह का भी प्रश्न पूछ सकते हैं जिसका आपको उसी समय जवाब मिलेगा।
Personal Message Stay Private: यह मैसेज end to end encrypted होंगे तथा पर्सनल मैसेज का उपयोग कोई और नहीं कर पाएगा।