WhatsApp Search by Date फीचर

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए Search by Date फीचर लॉन्च किया है।

इस फीचर्स में यूजर चैट हिस्ट्री में टेक्स्ट इत्यादि खोजने के लिए तारीख डालकर मैसेज को सर्च कर पाएंगे।

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप चैनल पर इस फीचर के बारे में जानकारी दी है।

सर्च बाय डेट फीचर ग्लोबल लेवल पर Windows, Mac, iOS, Android और Web के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

बता दे कि इस फीचर को नवंबर 2023 में बीटा टेस्टिंग में देखा गया था।

Search by Date फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर को किसी भी ग्रुप या व्यक्ति की चैट को ओपन करना है।

उसके बाद जो मैसेज को वह खोजना चाहते हैं। उसे दाएं और तीन बिंदुओं पर टैप करके रेगुलर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात एक छोटा कैलेंडर दिखाई देगा।

यहां पर आप अपने इच्छा अनुसार तारीख चुनकर उस तारीख को किए गए या प्राप्त हुए मैसेज को आसानी से देख पाएंगे।

इस फीचर से पहले यूजर्स को टेक्स्ट तक पहुंचने के लिए पिछले महीने के मैसेज को स्क्रॉल करके वहां तक पहुंचाना पड़ता था।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice