iOS प्लेटफॉर्म पर अब नही ले पाएंगे WhatsApp प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट
इस समय WhatsApp एक नए फीचर पर कार्य कर रहा है जो की iOS डिवाइसेज पर यूजर्स को प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा।
दरअसल मेटा के स्वामित्व वाले ऐप व्हाट्सएप में यूजर की प्राइवेसी को देखते हुए यह फैसला लिया है।
व्हाट्सएप में ऐप के अंदर सभी यूजर्स की प्राइवेसी के लिए प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने पर रोक लगा दी है
WhatsApp ने यह कदम किसी अन्य यूजर द्वारा यूजर की बिना सहमति के प्रोफाइल फोटो को कैप्चर करने और उसे दूसरे को सेंड करने से रोकने के लिए उठाया है।
हालांकि इस दौरान अन्य यूजर प्रोफाइल फोटो को कैप्चर करने के लिए दूसरे डिवाइस या कैमरा का उपयोग कर सकते हैं।
वही रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस समय इस नए फीचर पर कार्य चल रहा है तथा आगामी अपडेट में यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध होगा।
इसके अलावा व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए फिल्टर नाम के एक नए फीचर पर कार्य कर रहा है।
यह फीचर यूजर को चैट टेब से अपने फेवरेट कांटेक्ट और ग्रुप की लिस्ट को तेजी से कंपाईल करने के लिए एक अलग टूल प्रदान करता है।
जिससे कि यूजर्स को फेवरेट कांटेक्ट और ग्रुप के साथ चैट करने में काफी आसानी होगी।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice