WhatsApp ने भारत में जारी की हेल्पलाइन सुविधा

व्हाट्सएप इस समय एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है। जो की यूजर को गलत जानकारी से बचाव करने वाला है

दरअसल डीप फेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जेनरेटेड गलत जानकारी से यूजर्स को मदद मिलने वाली है।

सोमवार को मेटा और मिस इनफॉरमेशन कॉम्बेट एलायंस MCA ने ऐलान किया कि वह व्हाट्सएप पर एक हेल्पलाइन सुविधा शुरू करने वाले हैं।

जिसमें यूजर्स ऐसे सभी गलत जानकारी के विरुद्ध मामलों की रिपोर्ट कर पाएंगे।

माइक्रोसॉफ्ट, अमेजॉन, गूगल और मेटा समेत 20 टेक्नोलॉजी कंपनियों ने डीप फेक से मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करने का निर्णय लिया है।

जिसके लिए META ने MCA के साथ इस सिक्योरिटी फीचर पर कार्य करने के लिए साझेदारी भी कर ली है।

व्हाट्सएप हेल्पलाइन एक चैटबॉट फीचर होने वाला है जहां कोई भी यूजर गलत जानकारी भेजने वाले मैसेज की रिपोर्ट कर सकता है

यानी कि डीप फेक के बारे में भी यूजर व्हाट्सएप हेल्पलाइन चैटबोट फीचर पर रिपोर्ट कर सकता है।

MCA एक केंद्रीय डीप फेक एनालिसिस यूनिट बनाएगी जो कि अपने फैक्ट चेकिंग मेंबर आर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर काम करेंगे।

यदि रिपोर्ट किए गए कंटेंट में AI जेनरेटेड डीप फेक या गलत जानकारी पाई जाती है तो वह इस मैसेज को डिलीट कर देंगे।

बता दे की यह चैटबोट हिंदी, तमिल, तेलुगू और इंग्लिश चार भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice