iPhone पर अब ग्रुप चैट होगी और भी मजेदार, WhatsApp लाया यह नया फीचर
WhatsApp इस समय iPhone यूजर के लिए एक नए फीचर पर कार्य कर रहा है जो की यूजर को ग्रुप चैट में इवेंट बनाने की सुविधा प्रदान करेगा।
इस फीचर को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया था।
अब इस फीचर को आईफोन के लिए व्हाट्सएप के स्टेबल वर्जन में रोल आउट किया जा रहा है।
हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म पर वीडियो नोट्स के क्विक रिप्लाई के लिए नया शॉर्टकट और कॉल टैब के लिए एक नया इन ऐप डायलर फीचर उपलब्ध कराया गया है।
ग्रुप चैट में इवेंट ऑप्शन बनाने वाला यह फीचर Wabetainfo द्वारा आईओएस ऐप वर्जन 24.13.72 पर स्पॉट किया गया।
इससे पहले व्हाट्सएप पर यूजर कम्युनिटी में इवेंट बना सकते थे। जिससे कि मेंबर्स ऑनलाइन मीटिंग आयोजित कर सकते थे या एक्टिविटी में शामिल हो सकते थे।
नए फीचर में आपको प्लस आइकन पर टैप करने से एक्टिविटी मेनू खुलने के बाद इवेंट का ऑप्शन मिल जाता है।
जिसमें आप इवेंट का नाम, डिस्क्रिप्शन और स्टार्ट टाइम इत्यादि निर्धारित कर सकते हैं।