WhatsApp ला रहा 2 नए फीचर

मैसेजिंग प्लेटफार्म Whatsapp अपने यूजर के लिए समय-समय पर नए फीचर लेकर आता है।

WhatsApp अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजने की प्रक्रिया को और भी अधिक आसान बनाने वाला है।

वहीं दूसरी और व्हाट्सएप यूपीआई सर्विस के द्वारा इंटरनेशनल पेमेंट को शुरू करने पर भी कार्य कर रहा है।

नए फीचर के अंतर्गत आपको हर बार फोटो की क्वालिटी सेट करने की प्रक्रिया नहीं दोहरानी होगी।

इस फीचर में जब आप एक बार स्टैंडर्ड या एचडी क्वालिटी का विकल्प चुन लेते हैं तो भविष्य में इसी विकल्प द्वारा फोटो या वीडियो भेजे जाएंगे।

भारतीय यूजर के लिए यूपीआई व्हाट्सएप इंटरनेशनल पेमेंट्स जारी करने वाला है।

टिप्सटर ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमे में पेमेंट मेनू में फॉरगेट यूपीआई पिन ऑप्शन के नीचे एक नया विकल्प दिखाई दे रहा है।

वहीं इस नए फीचर को ऑन करने के लिए यूजर को अपने यूपीआई का पिन दर्ज करना होगा।

हालांकि इंटरनेशनल पेमेंट अभी भारतीय बैंक अकाउंट वाले यूजर को कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मर्चेंट को पैसे भेजने और ट्रांजैक्शन पूरा करने की सुविधा प्रदान करता है

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice