whatsapp

WhatsApp लाया नया फीचर, अब यूजर्स स्टेटस पर लगा पाएंगे 1 मिनट का वॉइस मैसेज – मैसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के अंतर्गत अब यूजर स्टेटस में लंबे वॉइस मैसेज को भी शेयर कर पाएंगे। बता दे कि यह फीचर Android और iPhone दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध हो गया है। WhatsApp इस समय में कई नए फीचर पर कार्य कर रहा है। जिसमें की अनरीड मैसेज की गिनती को साफ करने का विकल्प तथा AI जनरेट प्रोफाइल पिक्चर बनाने का फीचर भी शामिल है।

WhatsApp स्टेटस पर लगा पाएंगे 1 मिनट का वॉइस मैसेज

अभी तक व्हाट्सएप यूजर स्टेटस में 30 सेकंड तक का वॉइस मैसेज शेयर कर सकते थे। इस दौरान स्टेटस अपडेट पेज पर यूजर को माइक्रोफोन आइकन पर टेप और होल्ड करना रहता था। वहीं अब कंपनी ने वॉइस स्टेटस की अवधि को 30 सेकंड से बड़ाकर 1 मिनट कर दिया है। इस फीचर की पुष्टि भी हो चुकी है। यदि आप व्हाट्सएप स्टेटस पर 1 मिनट का लंबा वॉइस मैसेज शेयर करते हैं तो यह आसानी से हो जाएगा। बता दे कि यह फीचर iOS और Android दोनों के लिए उपलब्ध हो गया है। पहले के समय में व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट के रूप में वॉइस मैसेज को डालने के लिए हमें बड़े वॉइस मैसेज को 30 सेकंड के कई हिस्सों में बांटना पड़ता था। परंतु अब नए फीचर के बाद 1 मिनट तक का वॉइस मैसेज एक ही स्टेटस अपडेट में शेयर हो जाएगा।

गौरतलब है कि Whatsapp अपने फीचर का फेज्ड तरीके से अपडेट जारी करता है। इसलिए यदि आपके डिवाइस पर यह फीचर उपलब्ध नहीं हो पाया है तो आप सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर ले। यदि फिर भी आपको यह फीचर नहीं मिलता है तो आप कुछ दिनों का इंतजार करें।

वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की WhatsApp इस समय एक साथ कई सारे फीचर पर कार्य कर रहा है। जिसमें क्रिएट विद AI फीचर भी एक है। यह फीचर यूजर को AI जनरेट प्रोफाइल पिक्चर बनाने की अनुमति देता है। जिसमें यूजर्स AI का उपयोग करके पर्सनलाइज्ड इमेज को बना सकेंगे। जो कि उनके व्यक्तित्व और रुचियां से मिलती-जुलती हो।

इसके अतिरिक्त कंपनी चैट थीम फीचर पर भी कार्य कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक Whatsapp जल्द ही अपने यूजर के लिए पांच प्रीसेट थीम लाल, बैंगनी, नीला, हर चुनने की सुविधा दे सकता है। दरअसल यूजर जिस भी थीम का चयन करते हैं उस हिसाब से चैट का रंग और साथ ही चैट का बैकग्राउंड भी बदल जाएगा।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है