whatsapp

WhatsApp ने नवंबर में 71 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, यह थी वजह – नवंबर 2023 में मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप ने भारत में कुल 71 लाख से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए हैं। हाल ही में मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने बताया कि उसने प्रोएक्टिवली 19 लाख से अधिक अकाउंट को बैन किया है। मतलब की इन अकाउंट्स के लिए पॉलिसी के उल्लंघन की रिपोर्ट मिलने से पहले ही इन्हें ब्लॉक कर दिया गया है।

इंटरमीडिएट गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड (इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) रूल्स के कंप्लायंस में पब्लिश की गई एक मंथली रिपोर्ट में यह बताया गया कि नवंबर 2023 में कंपनी की ओर से 71 लाख 96 हजार अकाउंट्स को बैन किया गया है। इनमें से 19 लाख 56 हजार अकाउंट्स को पॉलिसी की उल्लंघन की रिपोर्ट मिले बिना ही बैन कर दिया गया।

बता दे की कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले एकाउंट्स की रिपोर्ट देने की WhatsApp के यूजर्स को अनुमति होती है। साथ ही पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स की पहचान के लिए वह अपने सिस्टम का उपयोग भी करते हैं।

पिछले महीने WhatsApp को 9063 रिपोर्ट मिली थी। जिसमें सबसे ज्यादा 4771 रिपोर्ट बैन की अपील के लिए थी। उसके अलावा अन्य रिपोर्ट्स प्रोडक्ट सपोर्ट, अकाउंट सपोर्ट और सेफ्टी से जुड़ी हुई थी। कंपनी के ग्रीवांस ऑफिसर को 6 निवेदन भी मिले थे जिसमें पांच सपोर्ट के लिए थे तथा एक बेन की अपील से जुड़ा हुआ था।
बता दे की व्हाट्सएप (WhatsApp) पर भारतीय अकाउंट की पहचान +91 कंट्री कोड से होती है।

वही WhatsApp ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया था जो की एक वन वे ब्रॉडकास्ट टूल है। यानी कि जो भी यूजर अपना व्हाट्सएप चैनल बनाता है वह खुद से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी को अपने फॉलोवर्स तक पहुंचा सकता है। हालांकि इस दौरान यह फॉलोअर्स उन जानकारी को ही देख सकते हैं। परंतु वह उनके साथ सीधा कम्युनिकेशन नहीं कर सकते।वही व्हाट्सएप चैनल के जरिए फोटो, वीडियो, टेक्स्ट, स्टिकर और पोल भी भेजे जा सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस फीचर के साथ जुड़े हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के लिए यह फीचर आम नागरिकों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है