WhatsApp पर आया नया अपडेट, अब नही ले पाएंगे प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट – Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग एप WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर के लिए नए फीचर लेकर आता है। वहीं अब व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आने वाला है जो की अन्य यूजर को प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा। दरअसल यह नया फीचर प्राइवेसी के लिए लिया जा रहा है। हाल ही में कुछ दिन पहले Meta ने App के बीटा वर्जन पर फंक्शन की टेस्टिंग की थी। जिसे अब यूजर के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। इसी बीच बीटा टेस्टर्स को कंपनी ने चैट में एक से ज्यादा मैसेज को पिन करने का फीचर दिया था। जिससे ग्रुप या पर्सनल चैट में आसानी से ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सके।
व्हाट्सएप द्वारा लाया जा रहा नया फीचर प्रोफाइल फोटो एरिया पर स्क्रीनशॉट को बंद करना है। हालांकि Meta ने अभी तक इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। परंतु एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप के स्टेबल और बीटा वर्जन पर अब अन्य यूजर को किसी की प्रोफाइल फोटो को कैप्चर करने से रोका जा रहा है। हालांकि अभी आईओएस के स्टेबल और बीटा वर्जन पर व्हाट्सएप पर स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। व्हाट्सएप डिवाइस की सिक्योरिटी पॉलिसी द्वारा सैमसंग स्मार्टफोन पर प्रोफाइल फोटो स्क्रीनशॉट को ब्लॉक कर देता है। जबकि स्किन को कैप्चर करने की कोशिश करते हुए अन्य यूजर की फोटो पिक्सल 7a पर खुली होने पर एक पूरी तरह से ब्लैक स्क्रीन हो जाती है।
हालांकि यह फीचर अभी इस बात की गारंटी नहीं देता है की प्रोफाइल फोटो पर स्क्रीनशॉट को ब्लॉक करने पर अन्य यूजर फोटो को कैप्चर नहीं कर पाएगा। यानी की यदि यूजर किसी अन्य स्मार्टफोन का उपयोग करके उस स्क्रीन की फोटो को क्लिक करता है तो वह क्लिक हो जाएगी। इसी प्रकार में चेकलिस्ट पर यूजर की प्रोफाइल फोटो पर टैब करने से एक छोटा थंबनेल दिखाई देता है। व्हाट्सएप वहां स्क्रीनशॉट को ब्लॉक नहीं करता है।
हाल ही में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए व्हाट्सएप के नए बीटा वर्जन में एक बदलाव देखा गया था। इस दौरान चैट के टॉप पर कई मैसेज को पिन करने की सुविधा दी जा रही है। वर्तमान में यूजर केवल एक ही मैसेज को पिन कर सकते हैं। परंतु आने वाले अपडेट में इसका विस्तार होने वाला है। ताकि यूजर 3 मैसेज को एक साथ भी पिन कर सके। इस एंड्राइड 2.24.6.15 के लिए व्हाट्सएप बीटा को अपडेट करके बेहतर फीचर की टेस्टिंग की जा सकती है। जिसके बाद एंड्रॉयड और आईओएस पर सभी यूजर के लिए इस फीचर को लागू कर दिया जाएगा।






