WhatsApp लाया नया फीचर, अब पसंदीदा कांटेक्ट की बना पाएंगे फेवरेट लिस्ट – WhatsApp अपने यूजरों के लिए समय-समय पर नए फीचर लेकर आता है। इस समय व्हाट्सएप में हमें एक के बाद एक नए फीचर देखने को मिल रहे हैं। जो की यूजर के अनुभव को और भी ज्यादा बेहतरीन कर रहे हैं। वहीं अब एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में एक नया फीचर आने वाला है। जो की App में एक Favourite फिल्टर बॉक्स को जोड़ देगा। दरअसल इसमें आप उन कांटेक्ट के चैट को रख पाएंगे जिन्हें आप फेवरेट के लिए चुनते हो।
दरअसल व्हाट्सएप का यह नया फीचर App में एक नया फेवरेट चैट बॉक्स के साथ आएगा। जिसके अंतर्गत यूजर अपनी पसंदीदा चैट्स को एक अलग बॉक्स में फिल्टर कर पाएंगे। दरअसल इस फीचर को बीटा वर्जन 2.24.12.7 में देखा गया है। कंपनी का कहना है कि अभी यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है तथा आने वाले समय में यह सभी के लिए उपलब्ध होगा।
देखा जाए तो व्हाट्सएप का यह नया फीचर चैटिंग अनुभव को काफी हद तक बढ़ाने का कार्य करेगा। क्योंकि इस फीचर की बदौलत यूजर अपने पसंदीदा व्यक्ति या ग्रुप की चैट को ढूंढने के लिए स्क्रीन पर स्क्रॉल करने के झंझट से बच जाएंगे तथा वह अपने पसंदीदा कांटेक्ट या ग्रुप को फेवरेट लिस्ट में ऐड करने के पश्चात उसे डायरेक्ट होम स्क्रीन पर फेवरेट टैब में देख पाएंगे। आइए अब हम आपको बताते हैं कि अपने पसंदीदा कांटेक्ट को फेवरेट में कैसे जोड़े।
अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट या ग्रुप को फेवरेट में जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले अपने पसंदीदा व्यक्ति या ग्रुप के चैट बॉक्स के ऊपर टैब एंड होल्ड करना है। जिसके बाद आपके ऊपर दाएं और मौजूद तीन डॉट वाले मेनू विकल्प पर टैब करना होगा। यहां पर आपको add to Favorites का ऑप्शन दिखा देगा।
यदि आप एक साथ कई लोगों या ग्रुप को जोड़ना चाहते हैं तो आपको App के अंदर सेटिंग पर क्लिक करते हुए Favourites ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैब करते हुए आप अपने पसंदीदा ग्रुप या कांटेक्ट को चुन सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में WhatsApp में यूजर को स्टेटस अपडेट में 1 मिनट लंबा वॉइस मैसेज शेयर करने की सुविधा दी है। यह फीचर Android और iPhone दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं इसके अतिरिक्त कंपनी ने AI से प्रोफाइल फोटो जनरेट करने वाले अन्य फीचर की भी तैयारी कर ली है। जिसे AI Profile Photos फीचर नाम दिया गया है। बता दे कि यह फीचर केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होने वाला है।






