whatsapp

WhatsApp ला रहा नया फेवरेट टैब फीचर, अब यूजर्स स्पीड डायल में ऐड कर पाएंगे अपने कॉन्टैक्ट – WhatsApp इस समय एक नए फीचर पर कार्य कर रहा है। दरअसल यह नया फीचर यूजर को एक स्पेसिफिक ऑर्डर में कांटेक्ट को हटाने, ऐड करने और री ऑर्डर करने की सुविधा प्रदान करेगा। दरअसल व्हाट्सएप इस नए फीचर को बीटा वर्जन में देखा गया है तथा माना जा रहा है कि व्हाट्सएप अपने यूजर के आसान एक्सेस के लिए कांटेक्ट को स्पीड डायल सेट करने की सुविधा देने वाला है। हालांकि इस फीचर के आगामी अपडेट में उपलब्ध होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

फिलहाल यह बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। दरअसल इस फीचर के बारे में WaBetainfo ने जानकारी दी है जिसमें बताया गया है कि WhatsApp सेटिंग मेन्यू के अंदर एक फेवरेट टैब को इंटीग्रेटेड करने की तैयारी कर रहा है। जो कि एंड्रायड 2.24.7.18 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा में नजर आया था। वहीं दूसरी ओर एक स्क्रीनशॉट के आधार पर नया सेटिंग ऑप्शन प्राइवेसी और अकाउंट ऑप्शन के बीच देखा जा रहा है। जिसमें फेवरेट का एक नया ऑप्शन रीऑर्डर, ऐड और रिमूव डिटेल के साथ दिखाई दे रहा है। जिसमें सेटिंग को ओपन करने पर एक नई स्क्रीन मे व्हाट्सएप के फेवरेट लोगों और ग्रुप को सर्च करना आसान बनाया गया है।

हालांकि वर्तमान में इस फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। परंतु माना जा रहा है कि यह फीचर यूजर्स स्पीड डायल जैसा इंटरफेस बनाने के लिए अपने फेवरेट कांटेक्ट को वहां पर जोड़ पाएंगे। जिससे कि वह अपने फेवरेट कांटेक्ट को तुरंत मैसेज भेज सके। वही स्क्रीनशॉट के आधार पर यह फीचर दो अलग-अलग स्क्रीन के नीचे छिपा हो सकता है। जिससे कि इसका उपयोग करना मुश्किल होगा।

दरअसल WhatsApp का वर्तमान इंटरफेस ऑटोमेटिक तौर पर उन चैट को ऊपर रखता है जिस पर हाल ही में मैसेज किए गए हो या फिर उधर से मैसेज प्राप्त हुए हो। इसके अलावा व्हाट्सएप किसी भी चैट को टॉप पर रखने के लिए पिन का विकल्प भी उपलब्ध कराता है। वहीं मौजूदा फीचर फेवरेट कांटेक्ट और ज्यादा बार मैसेज किए जाने वाले कांटेक्ट दोनो को ऊपर बनाए रखने के लिए तैयार किया जा रहा है। दरअसल यह फीचर ऐसे लोगों के लिए जरूरी साबित हो सकता है जो कांटेक्ट की एक अलग लिस्ट बनाना चाहते हैं। ताकि वे डायरेक्ट उन तक पहुंच सके। हालांकि इस फीचर के बारे में अभी तक इतनी ही जानकारी सामने आई है। यदि WhatsApp इस फीचर को रोल आउट करता है तो इस फीचर से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आएगी।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है