WhatsApp कर रहा AI की टेस्टिंग, अब WhatsApp पर मिलेगा हर सवाल का जवाब – आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस समय टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यदि किसी टेक्नोलॉजी की सबसे ज्यादा बात की जा रही है तो वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI ही है। जो कि इंसानों की जिंदगी में लगातार जगह बनता ही जा रहा है। वहीं अब WhatsApp पर भी AI की एंट्री होने वाली है। दरअसल व्हाट्सएप पर AI फीचर को रोल आउट करने की तैयारी की जा रही है।
मेटा के पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर इस समय AI की टेस्टिंग की जा रही है। जिसके बाद यूजर व्हाट्सएप पर भी AI के माध्यम से अपने प्रश्नों का उत्तर पा सकेंगे। इस कड़ी में कंपनी ने WhatsApp AI फीचर का एक्सेस देना का यूजर के लिए प्रारंभ भी कर दिया है। दरअसल व्हाट्सएप के चैट मेनू में नई चैट को शुरू करने के लिए जो आइकॉन दिया जाता है। उसके ठीक ऊपर कंपनी ने AI का आइकन भी जोड़ा है जो की गहरी ब्लू शेड में एक सर्कल के अंदर बना हुआ दिखाई दे रहा है।
WhatsApp के AI आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Ask Meta AI Anything लिखा हुआ आएगा। वही AI के साथ व्हाट्सएप की यात्रा शुरू होने से पहले META आपको कई बातों के बारे में पहले से ही सूचित करेगा।
- Express Yourself: यहां पर आप अपने मन में आए किसी भी प्रकार के विचार की इमेज बना सकते हैं तथा उसे व्हाट्सएप पर शेयर भी कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप मंगल पर कार रेसिंग की इमेज कहेंगे तो AI आपको यह इमेज बनाकर देगा।
- Get answer to any Queries: AI से आप किसी तरह का भी प्रश्न पूछ सकते हैं जिसका आपको उसी समय जवाब मिलेगा।
- Personal Message Stay Private: META यूजर के मैसेज का AI क्वालिटी को बेहतर बनाने का उपयोग किया जा सकता है। यह मैसेज end to end encrypted होंगे तथा पर्सनल मैसेज का उपयोग कोई और नहीं कर पाएगा।
दरअसल AI के उपयोग करने से पहले व्हाट्सएप की पैरंट कंपनी Meta आपको यह सारी जानकारी प्रदान करता है। यह टर्म्स एंड कंडीशन पढ़ने के बाद ही आप Continue पर क्लिक करें। इसके बाद आप AI के साथ बातचीत कर पाएंगे। गौरतलब है कि जब आपको यह सारी शर्तें मान्य हो तभी continue पर क्लिक करें। वही बता दे कि यदि आपके व्हाट्सएप मैसेंजर में AI का आइकन नहीं दिख रहा है तो आप अपने व्हाट्सएप को अपडेट करके दोबारा चेक कर सकते हैं। क्योंकि सभी लोगों तक यह फीचर रोल आउट होने में कुछ समय लग सकता है।
