whatsapp

WhatsApp लाया 4 नए फीचर, अब चैट करना हुआ और भी मजेदार – WhatsApp समय-समय पर अपने फीचर्स को अपडेट करता रहता है। हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने यूजर के लिए चार नए टेक्स्ट फॉरमैट ऑप्शन पेश किए हैं। व्हाट्सएप द्वारा पेश किए इन नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन से यूजर के लिए टेक्स्ट मैसेज को और भी ज्यादा आसान बना दिया है। जिससे कि अब यूजर टेक्स्ट मैसेज को पहले से ज्यादा स्टाइलिश बना पाएंगे। इस दौरान मैसेंजर एप WhatsApp ने नंबर लिस्ट, बुलेटेड लिस्ट, इनलाइन कोड और ब्लॉक कोट के नाम से फॉर्मेटिंग ऑप्शन टेक्स्ट में जोड़ दिए हैं।

यह टेक्स्ट फॉर्मेटिंग यूजर को कई प्रकार से मैसेजिंग में फायदा पहुंचाने वाले हैं। इन नए टेक्स्ट फॉरमैट ऑप्शन से यूजर मैसेज को बेहतर तरीके से पेश कर पाएंगे। साथ ही इस से समय की भी काफी बचत होने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की नई फॉर्मेटिंग ऑप्शन Android, Mac, Web और iOS सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त सभी चैनल एडमिन भी इन फॉर्मेटिंग ऑप्शन का उपयोग कर पाएंगे। आइए अब हम आपको WhatsApp द्वारा पेश किए गए इन चार नए टेक्स्ट फॉरमैट ऑप्शन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

बुलेटेड लिस्ट

बुलेटेड लिस्ट फॉरमैट का उपयोग करके मैसेज में पॉइंट्स को हाईलाइट कर पाएंगे। सीधे शब्दों में कहे तो यदि यूजर मैसेज में किसी प्रकार के स्टेप्स मेंशन कर रहे हैं तो इन बुलेट्स का उपयोग करके हर स्टेप को अलग-अलग प्रकार से हाईलाइट कर पाएंगे। जो की प्राप्तकर्ता के लिए पढ़ने में भी काफी ज्यादा आसान होगा। इसके लिए यूजर को सिंबल ‘ ‘ लगाकर स्पेस देना होगा।

नंबर्ड लिस्ट

वैसे तो नंबर्ड लिस्ट फॉरमैट भी बुलेटेड लिस्ट की तरह ही कार्य करता है। परंतु यहां पर स्टेप्स को नंबर भी दे सकेंगे। सीधे शब्दों में कहे तो किसी भी काम में कितने स्टेप शामिल है यह पढ़ने वाले को नंबर के जरिए पता लग पाएगा। इसके लिए यूजर को 1 या 2 नंबर को टाइप करना होगा। जिसके बाद पीरियड और फिर स्पेस देने के पश्चात यह फॉर्मेट उपयोग होगा।

ब्लॉक कोट

किसी मैसेज में महत्वपूर्ण टेक्स्ट को हाईलाइट करने के लिए ब्लॉक कोट काम आता है। इसका उपयोग करने के लिए यूजर को > इस सिंबल को टाइप करके स्पेस लगाना रहता है।

इनलाइन कोड

किसी टेक्स्ट मैसेज में इनलाइन कोड उस समय काम आता है जब किसी लाइन को हाईलाइट करना हो। इसका उपयोग करने के लिए यूजर को ‘ ‘ सिंबल के अंदर टेक्स्ट को लिखना होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो टेक्स्ट के आगे और पीछे यह ‘ ‘ सिंबल लगाने से इनलाइन कोड लागू होगा।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।