अब WhatsApp पर चैट के दौरान कर पाएंगे मैसेज ट्रांसलेट, जल्द आएगा फीचर – पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp के भारत में करोड़ों यूजर है। समय-समय पर Whatsapp अपने यूजर के लिए फीचर अपडेट करता रहता है जिससे कि यूजर को ज्यादा सुविधा मिल पाए। वहीं अब मेसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप एक नया फीचर लाने जा रहा है। जिसके दौरान यूजर चैट करते हुए ही मैसेज को ट्रांसलेट भी कर पाएंगे।
दरअसल व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर कार्य कर रहा है जिसमें आप Whatsapp पर चैट करते समय मैसेज को ट्रांसलेट कर पाएंगे। शुरुआत में यह फीचर हिंदी से अंग्रेजी, अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट करेगा। वही कुछ समय पश्चात इसमें अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा। WaBetaInfo द्वारा यह बताया गया है कि यह नया फीचर एंड्रॉइड के लेटेस्ट अपडेट के माध्यम से सभी यूजर तक पहुंचा दिया जाएगा। दरअसल गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के तहत इस अपकमिंग फीचर को लाया जाएगा। दरअसल यह फीचर व्हाट्सएप के अपडेटेड वर्जन 2.24.15.9 में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। जिसके लिए कंपनी ने नए फीचर को रोल आउट करना प्रारंभ कर दिया है तथा कुछ ही समय पश्चात यह सभी यूजर के पास पहुंचना शुरू हो जाएगा।
WhatsApp के अन्य अपडेट की बात करें तो इसमें एक नया फीचर रोल आउट किया जा रहा है जो कि ग्रुप में मेसेजिंग फीचर की सिक्योरिटी में सुधारने का कार्य करेगा। दरअसल यूजर को अब किसी अज्ञात यूजर द्वारा किसी भी ग्रुप में ऐड करने पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध होगी। नए फीचर के अंतर्गत कंपनी यूजर को एक ऐसी सेटिंग प्रदान करती है जिससे किसी अनजान व्यक्ति को ग्रुप में ऐड करने की अनुमति नहीं दी जाती है।
वहीं WhatsApp ग्रुप चैट के लिए एक नया कार्ड भी लाने जा रहा है। जो की यूजर को ग्रुप में ऐड किए जाने के बाद डिस्प्ले किया जाएगा। जो कि उनके कांटेक्ट में ऐड नहीं है। यानी यह कार्ड चैट विंडो में दिखाई देगा जिससे ग्रुप के बारे में जानकारी मिलेगी तथा ग्रुप चैट के लिए नए कांटेक्ट कार्ड में उस व्यक्ति का नाम भी अलग से दिखाई देगा जिसने इन्हें ग्रुप में ऐड किया है।






