WhatsApp पर अब सेटिंग चेंज करके भेज पाएंगे HD वीडियो और फोटो, जानिए कैसे – कुछ समय से Whatsapp एक ऐसे फीचर पर कार्य कर रहा है जिसमें यूजर को डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेटिंग सेट करने की सुविधा मिलेगी। बता दे कि इस फीचर को पहली बार मार्च में एक फीचर ट्रैकर द्वारा एंड्रॉयड वर्जन 2.24.5.6 के लिए देखा गया था। इसके बाद अब खबर आ रही है कि इस फीचर को सभी यूजर के लिए शुरू किया जा रहा है। हाल ही में वीडियो कॉलिंग फीचर के लिए कंपनी ने कई अपडेट पेश किए हैं जो कि मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों के लिए है। आइए अब हम आपको व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
WhatsApp के डिफॉल्ट मीडिया क्वालिटी सेटिंग
व्हाट्सएप अब यूजर को डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेटिंग करने की सुविधा दे रहा है। यानी कि यूजर्स डिफॉल्ट क्वालिटी सेटिंग को एचडी पर सेट करके हर बार फोटो या वीडियो को एचडी में शेयर कर पाएंगे। व्हाट्सएप में स्टोरेज और डाटा के तहत सेटिंग ऑप्शन में यह नया विकल्प मौजूद है। एंड्रॉयड के लिए नए स्टेबल व्हाट्सएप में इस फीचर की उपलब्धता को वेरीफाई भी कर लिया गया है। बता दे की नई मीडिया अपलोड को क्वालिटी ऑप्शन के तौर पर दो विकल्प मिलते हैं जिनमें पहला विकल्प स्टैंडर्ड क्वालिटी और दूसरा विकल्प एचडी क्वालिटी का है। स्टैंड क्वालिटी के अंतर्गत छोटे साइज की फाइल तेजी से भेजी जाती है। वहीं एचडी क्वालिटी में भेजने की गति धीमी होती है। परंतु यह साइज में 6 गुना तक बड़ी हो सकती है।
फीचर ट्रैकर WaBetainfo ने बताया कि व्हाट्सएप मार्च में इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। उस समय बीटा टेस्टर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध नहीं हो पाया था। हालांकि अब यह सभी यूजर के लिए उपलब्ध होने वाला है।
WhatsApp चैनल एनालिटिक्स
बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप एक नए चैनल एनालिटिक्स फीचर की टेस्टिंग भी कर रहा है। दरअसल इसे हाल ही में वर्जन 2.24.13.10 में देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह फीचर व्हाट्सएप चैनल मालिकों को नेट फॉलो और कितने अकाउंट तक पहुंचे इस प्रकार के एनालिटिक्स को प्रदान करने वाला है। वही माना जा रहा है कि यह ऑडियंस इंगेजमेंट और व्हाट्सएप चैनल के परफॉर्मेंस के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराता है। हालांकि इस फीचर पर अभी काम किया जा रहा है तथा यह फीचर अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया है।
