जल्द ही व्हाट्सएप अपने यूजर्स को 1000 से ज्यादा लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने की परमिशन दे सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp beta पर यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस के लिए पहले से ही मौजूद है। पहले केवल 256 लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जा सकता था हालांकि इस संख्या को इस वर्ष बढ़ाकर 512 कर दिया गया था। वही अब मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप इस संख्या को दोगुना करने की योजना बना रहा है।
व्हाट्सएप ग्रुप मैं 256 से बढ़ाकर 512 सदस्यों की लिमिट इस वर्ष की गई थी। वही WaBetaInfo के मुताबिक, जल्द ही 1024 लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े जाने की तैयारी की जा रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सएप बीटा पर पहले से ही यह फीचर आईओएस और एंड्रॉयड के लिए उपलब्ध है। फिलहाल यह फीचर एक निश्चित संख्या तक बीटा टेस्टर्स के लिए ही सीमित है। इस फीचर को अधिक यूजर्स के लिए भविष्य के अपडेट में कंपनी रोल आउट कर सकती है।
हालांकि अभी रिपोर्ट में व्हाट्सएप में ऐड किए जाने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाने की ही सूचना दी गई है। अर्थात व्हाट्सएप ग्रुप में अधिक प्रतिभागियों को जोड़ने के बाद भी व्हाट्सएप ग्रुप अभी के छोटे ग्रुप के समान ही कार्य करेंगे।
व्हाट्सएप ग्रुप की संख्या बढ़ाए जाने पर बिजनेस अकाउंट को इसका ज्यादा फायदा मिलेगा। वहीं अन्य सर्विस देने वाले ग्रुप और एनजीओ को भी इस फीचर का फायदा मिलेगा। हालांकि अब भी यह टेलीग्राम की तुलना में कई गुना पीछे हैं। आपको बता दें कि टेलीग्राम में एक साथ 2,00,000 लोगों को ग्रुप में जोड़ा जा सकता है।
व्हाट्सएप ने पिछले महीने के अंत में कॉल लिंक नाम से एक फीचर को रोल आउट करने की घोषणा की थी। इस फीचर के अंतर्गत व्हाट्सएप यूजर्स पहले से चल रही किसी कॉल में शामिल हो सकते हैं या फिर इसके अलावा यूजर्स एक नई कॉल को भी चालू कर सकते हैं। वही कॉल लिंक ऑप्शन को कॉल टेप के अंदर ऐड किया जाएगा। यूजर्स वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल के लिए एक लिंक इस फीचर की मदद से बना सकते हैं जिसे अन्य प्लेटफार्म पर भी साझा किया जा सकेगा।






