whatsapp

WhatsApp वेब यूजर्स के लिए भी लाने जा रहा चैट लॉक फीचर – मशहूर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर लेकर आता है। वहीं पिछले साल मई 2023 में व्हाट्सएप में एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया था। जिसे की चैट लॉक फीचर नाम दिया गया था। इस फीचर के दौरान यूजर्स किसी भी चैट को लॉक द्वारा प्राइवेसी में रख सकते हैं। हालांकि यह फीचर उसके वेब क्लाइंट के लिए रोल आउट नहीं किया गया था।

वहीं अब खबर आ रही है कि व्हाट्सएप वेब पर भी इस फीचर को लाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल हाल ही में एक खबर आई थी कि वेब यूजर्स को री डिजाइन किया गया। साइड बार भी मिलने वाला है। वहीं अब नई लीक हुई फोटो में चैट लॉक फीचर को देखा गया है साथ में नए साइड बार पर एक अलग से आइकॉन भी दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Whatsapp इस समय सिक्योरिटी की एक्स्ट्रा लेयर के पीछे रखने की अनुमति देने के लिए वेब क्लाइंट पर पर्सनल चैट को लॉक करने के फीचर पर कार्य कर रहा है। दरअसल लीक फोटो में स्टार्टड मैसेज आइकॉन और स्टोर चैट के साइड में एक चैट लॉक आइकॉन दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लॉक किए गए मैसेज इस टैब के अंदर दिखाई दे सकता है और इस टैब तक पहुंचने के लिए सिक्योरिटी की लेयर जोड़ी जाएगी।

हालांकि यह फीचर किस प्रकार कार्य करेगा। इसको लेकर अभी आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। परंतु एंड्रॉयड और आईओएस चैट को अनलॉक करने के लिए इसमें फिंगरप्रिंट, फेस आईडी और पासवर्ड जैसे सर्टिफिकेशन का उपयोग कर पाएंगे। साथ ही इसमें यूजर्स बायोमेट्रिक के साथ भी लॉगिन कर पाएंगे। दरअसल पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि लो लाइट वाले माहौल में आंखों के तनाव को कम करने के लिए कलर को बदला गया था। जबकि सभी प्लेटफार्म पर कंपनी के डिजाइन के हिसाब से बनाने के लिए नया साइडबार भी जोड़ा गया था। वही डिजाइन किया गया साइड बार और डार्क थीम के लिए एक नया कलर स्कीम मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इस समय WhatsApp अपने मोबाइल एप्लीकेशन के लिए कई नए फीचर्स को लॉन्च करने का विचार कर रहा है। कथित तौर पर आईओएस के लिए Whatsapp पासकी के सपोर्ट जोड़ने का कार्य भी कर रहा है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।