whatsapp

WhatsApp new Feature : अब HD में अपलोड कर पाएंगे स्टेटस – इस साल अगस्त में WhatsApp में हाई डेफिनेशन HD में फोटो तथा वीडियो भेजने के लिए नया फीचर शुरू किया था। वही अब लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म इस फीचर में सुधार करने का प्रयास कर रहा है। दरअसल इस समय व्हाट्सएप एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है जो की यूजर्स को अपने स्टेटस में डाले जाने वाले फोटो और वीडियो को एचडी HD में अपलोड करने की अनुमति देने वाला है। जानकारी के लिए बता दे की अपकमिंग फीचर Android पर WhatsApp Beta वर्जन 2.23.26.3 में देखा गया है साथ ही यह फीचर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने वाला है।

WABtainfo के एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप जल्द ही यूजर को स्टेटस पर एचडी HD क्वालिटी के फोटो और वीडियो अपलोड करने की सुविधा देने वाला है। दरअसल इस समय व्हाट्सएप स्टेटस पर डाले जाने वाले वीडियो और फोटो को कंप्रेस कर देता है। जिससे कि व्हाट्सएप पर स्टेटस एचडी क्वालिटी में अपलोड नहीं होते हैं वहीं नया फीचर आने के बाद यूजर्स फोटोस और वीडियो को एचडी में अपलोड कर पाएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही इस नए फीचर को रोल आउट करने का विचार कर रही है। दरअसल अभी यह फीचर एंड्रॉइड के लिए WhatsApp Beta 2.23.26.3 का अपडेट जारी कर रहा है। हालांकि अभी यह फीचर टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। गौरतलब है कि इस साल अगस्त में व्हाट्सएप एचडी क्वालिटी में फोटो और वीडियो भेजने का विकल्प लाया था। इसके बाद यह फीचर 480p रेजोल्यूशन के बजाय अब 720p रेजोल्यूशन में फोटो तथा वीडियो भेजने की परमिशन देता है।

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी व्हाट्सएप जल्द ही अब इस नए फीचर पर काम कर रही है। साथ ही यह एक नई सुविधा भी विकसित कर रही है जो की आईफोन iPhone यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करते समय ऑडियो शेयर करने की भी परमिशन देगा। यानी जब कोई वीडियो कॉल में अपनी स्क्रीन शेयर करेगा तब यूजर्स को वीडियो और म्यूजिक ऑडियो एक साथ सुनने का भी लाभ प्राप्त होगा।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है