whatsapp

WhatsApp पर अब ऑनलाइन आए यूजर्स का चलेगा पता, आया यह नया फीचर – समय-समय पर व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए मजेदार फीचर लेकर आता है। वही इस समय व्हाट्सएप एक नए फीचर पर कार्य कर रहा है। जिसकी मदद से अब यूजर आसानी से दूसरे यूजर का ऑनलाइन स्टेटस चेक कर पाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो इस फीचर के द्वारा यूजर अब जान सकेंगे की कौन अब ऑनलाइन आया है।

दरअसल व्हाट्सएप अपने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए यह नया फीचर लाने जा रहा है। जिससे की यूजर को हाल ही में ऑनलाइन आए बाकी यूजर के लिस्ट दिखाई देगी। जिससे की यूजर आसानी से ऑनलाइन आए यूजर से कांटेक्ट कर पाएंगे। दरअसल इस नए व्हाट्सप्प फीचर को हाल ही में WaBetaInfo वेबसाइट पर देखा गया है।

इस दौरान WaBetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर भी किया है। जिसमें ऐसे लोगों की लिस्ट दिखाई दे रही है जो की हाल ही में ऑनलाइन आए हैं। गौरतलब है कि यह फीचर उन लोगों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित होगा जो की हाल ही में आए ऑनलाइन लोगों से चैटिंग करना चाहते हैं। वर्तमान समय में यदि हम किसी यूज़र से बात करना चाहते हैं तो उसे पहले मैन्युअल चेक करना पड़ता है कि वह ऑनलाइन है या ऑफलाइन। ऐसे में हमें उस यूजर की Chat पर जाकर देखना पड़ता है कि वह यूजर ऑनलाइन है या नहीं। परंतु अब नए फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर सिर्फ एक क्लिक से चेक कर पाएंगे कि हाल ही में कौन-कौन यूजर ऑनलाइन आए हैं।

बता दे की WhatsApp के इस नए फीचर को बीटा वर्जन में देखा गया है। वही सभी के लिए रोल आउट होने में इसे कुछ समय लग सकता है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चला है कि यह नया फीचर यूजर को कांटेक्ट लिस्ट में दिखाई देगा। जैसे ही यूजर कांटेक्ट लिस्ट को ओपन करेंगे तब उन्हें यह दिखेगा की हाल ही में कौन-कौन से यूजर ऑनलाइन आए थे। जिससे कि वह ऑनलाइन आए यूजर से सीधे संपर्क कर पाएंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके लिए समय सीमा क्या होने वाली है। वही रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp उन लोगों की लिस्ट नहीं दिखाएगा जो कि इस समय ऑनलाइन है या फिर आखरी बार कब ऑनलाइन थे। वहीं ऐसे यूजर जिन्होंने अपना लास्ट सीन छुपा कर रखा है वह इस लिस्ट में दिखाई नहीं देंगे। फिलहाल यह फीचर बीटा फेस में है तथा आने वाले हफ्तों में इसे ग्लोबल स्तर पर पेश किया जा सकता है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है