WhatsApp न्यू अपडेट: अब भेज सकेंगे हाई क्वालिटी फोटो, साथ ही जाने बाकी नए अपडेट – आज के समय में भारत में पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp है, लेकिन WhatsApp पर लोगो को एक काफी बड़ी समस्या आती है और वह यह है कि जब व्हाट्सएप पर कोई यूजर फोटो शेयर करता है तो उस दौरान फोटो सेंड करने से फोटो की क्वालिटी काफी ज्यादा कम हो जाती हैं और इसीलिए व्हाट्सएप यूजर्स को यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगती थी क्योंकि अच्छे से अच्छे फोटो की क्वालिटी व्हाट्सएप पर किसी को फोटो सेंड करने पर काफी कम हो जाती है।
और कहीं ना कहीं इस बात से व्हाट्सएप हैडक्वाटर्स भी परिचित था और इसीलिए अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि इस समस्या का हल हो सकता है, क्योंकि व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए ऐसा फीचर लाने वाला है जिसके इस्तेमाल से अगर आप व्हाट्सएप पर इमेज शेयर करते हैं तो वह ओरिजिनल क्वालिटी में भी सामने वाले यूजर तक पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि इस अपडेट के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन एक रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी मिली है।
अगर आप वर्तमान समय में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए फोटो शेयर करते हैं तो व्हाट्सएप द्वारा ऑटोमेटेकली ही इमेज को कंप्रेस कर दिया जाता है जिसके कारण फोटो की क्वालिटी पर इफेक्ट पड़ता है और फोटो क्वालिटी बेहद खराब हो जाती है। और इसलिए व्हाट्सएप द्वारा फोटो शेयरिंग के समय क्वालिटी को इंप्रूव करने के लिए यह नया फीचर लाया जा रहा है, इस नए अपडेट के बारे में कुछ लीक निकलकर सामने आए हैं, जिसके बारे में अब हम आपको बताने जा रहे हैं।
जैसा कि हम सब जानते ही है कि सबसे ज्यादा चैटिंग और फोटो शेयरिंग में इस्तेमाल होने वाला सोशल मीडिया एप WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर लेकर आने वाला है जिसकी मदद से यूजर्स हाई क्वालिटी या ओरिजनल क्वालिटी में इमेज शेयर कर पाएंगे। इसी के साथ साथ आपको यह भी बता दे कि WABetaInfo द्वारा जारी रिपोर्ट के के माध्यम से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, इमेज क्वालिटी का यह फीचर व्हाट्सएप के नए अपडेट में देखने को मिलने की आशा है।
वर्तमान समय में यदि व्हाट्सएप में चैट के दौरान आप इमेज भेजते हैं तो उनको ऐप स्पेस और बैंडविड्थ को कम करने तथा फोटो को जल्दी शेयर करने योग्य बनाने के लिए इमेज को कंप्रेस कर देते है। लेकिन इससे फोटो की क्वालिटी पर काफी बुरा असर पड़ता है। इस समस्या से निदान पाने के लिए अधिकतर व्हाट्सएप यूजर अपनी इमेज डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में सेंड करते हैं जिससे यूजर को बिना कंप्रेसर की गई अच्छी इमेज क्वालिटी प्राप्त हो पाती है। लेकिन व्हाट्सएप द्वारा जल्द ही इस समस्या का हल मिलने वाला है।
रिपोर्ट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप का नया फीचर अभी डेवलपिंग स्टेज पर है। अर्थात कंपनी अभी इस पर कार्य कर रही है, इस फीचर को लांच हो जाने के बाद यूजर के पास यह फैसिलिटी रहेगी कि वह फोटो को सेंड करते समय उस इमेज की क्वालिटी के लिए ऑप्शन को सिलेक्ट कर पाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस नए फीचर के लॉन्च होने के बाद जब यूजर व्हाट्सएप पर फोटो शेयर करेगा तो उसे शेयर करते समय तीन ऑप्शन देखने को मिलेंगे अर्थात वह फोटो को बेस्ट क्वालिटी, ओरिजनल क्वालिटी और डेटा सेवर आदि प्रकार से भेजने में सक्षम रहेगा। इसी के साथ साथ हमें नए-नए अपडेट्स के बारे में जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट अपडेट ट्रैकर द्वारा एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, इस स्क्रीन शॉट में यह दिखाया गया है कि सेटिंग ऑप्शन में फोटो क्वालिटी चुनने की विकल्प भी प्रदान किए जाएंगे।
ऐसा सुनने में आ रहा है कि शुरुआती समय में यह ऑप्शन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होने वाला है। लेकिन, अभी तक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि न्यू फंक्शनैलिटी बीटा यूजर्स के लिए कब तक सफलतापूर्वक रोल आउट की जाएगी । इसी दौरान व्हाट्सएप प्लेटफार्म द्वारा एक और नया फीचर लॉन्च किया गया है जोकि कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रोल आउट भी किया जा चुका है, इस विचार के माध्यम से आप वॉयस स्टेटस शेयर अपडेट कर सकते है।
पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप वॉट्सऐप के इस अपडेट के द्वारा अगर कोई यूज़र स्टेटस पर अपना वॉइस नोट पोस्ट करना चाहता है तो वह अधिकतम 30 सेकंड तक का वॉयस नोट भी डायरेक्टली स्टेटस पर अपलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि शुरुआती दौर में इस विचार को ऐसी व्हाट्सएप बीटा यूजर के लिए रोलआउट करा है जिनके पास व्हाट्सएप एप्लीकेशन का 2.23.2.8 वर्जन मोबाइल में इंस्टॉल है। इस विचार के बारे में और अधिक जानकारी प्रदान करें तो इसका उपयोग करने के बाद यूजर्स के पास यह विकल्प होगा कि वह स्टेटस पर अपने वॉइस नोट को अपलोड कर सकते हैं तथा पोस्ट से पहले वह इसे री-रिकॉर्ड भी कर सकते हैं तथा डिस्कार्ड के विकल्प पर क्लिक करके इस रिकॉर्डिंग को हटा भी सकते हैं।
