WhatsApp पर अब अनरीड मैसेज नही कर पाएंगे परेशान, आ रहा यह नया फीचर – इस समय मैसेंजर प्लेटफार्म WhatsApp यूजर को अपने एंड्रॉयड ऐप में अंदर मैसेज को मैनेज करने के लिए एक नया फीचर तैयार कर रहा है। दरअसल यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जिनके पास बड़े स्तर पर टेक्स्ट मैसेज आते हैं। वही आपको बता दे कि फिलहाल इस फीचर पर कार्य चल रहा है तथा गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए जिन बेटा टेस्टर्स ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया है। उनके पास भी अभी तक इस फीचर का एक्सेस नहीं है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp ऐसे फीचर पर कार्य कर रहा है जो हर बार यूजर के ऐप खोलने पर अनरीड मैसेज की संख्या को रिसेट कर देगा। बता दे कि यह नया फीचर एंड्रॉइड 2.24.11.13 के लिए व्हाट्सएप बीटा में देखा गया था। यह फीचर नोटिफिकेशन सेटिंग के जरिए उपयोग किया जाएगा।
शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट के आधार पर पता चलता है कि नोटिफिकेशन में एक नया सेटिंग ऑप्शन जोड़ा जा रहा है। वर्तमान समय में लाइट ऑप्शन के नीचे यूजर को दो ऑप्शन दिखाई देते हैं। पहला जिसमें उन्हें नोटिफिकेशन के प्रीव्यू को चालू करने का ऑप्शन रहता है तथा दूसरा उसके रिस्पांस के लिए नोटिफिकेशन दिखता है। दरअसल शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में इन दो ऑप्शन के बीच एक नया ऑप्शन भी दिखाई दे रहा है। जिसमें टाइटल क्लियर अनरीड वेन ऐप ओपन का ऑप्शन नजर आ रहा है। इसका तात्पर्य यह है कि हर बार ऐप को ओपन करने पर यूजर के अनरीड मैसेज की संख्या साफ हो जाएगी।
दरअसल यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जो बड़ी मात्रा में टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं या प्राप्त करते हैं। उदाहरण के लिए यदि रोजाना किसी को 15-20 नए मैसेज आ रहे हैं और सभी को पढ़ना मुश्किल रहता है। ऐसे में कुछ मैसेज के जवाब देना भी जरूरी नहीं रहता है। परंतु यदि हम ऐसे मैसेज को ओपन नहीं करते हैं तो नीचे चैट आइकॉन उन chat की संख्या दिखाता रहता है।
दरअसल WhatsApp पर कई ग्रुप से जुड़े होने के बाद हमें कई सारे अनरीड मैसेज दिखाई देते हैं। वही कंपनी का मानना है कि इससे यूजर का अनुभव कमजोर रहता है। इसलिए यूजर सेटिंग ऑप्शन पर यह फीचर प्रयोग कर सकता है। जिससे जब यूजर्स हर बार ऐप खोलेंगे तो अनरीड मैसेज की गिनती जीरो पर रिसेट हो जाएगी।






