whatsapp

WhatsApp chat अब होगी और भी ज्यादा सुरक्षित, अपनाए ये आसन तरीके – मैसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर के लिए नए-नए अपडेट लेकर आता है। इस समय व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए दो नए अपडेट लेकर आया है। जिसमें पहले अपडेट AI से व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो जनरेट करने का है तथा दूसरा सिक्योरिटी को लेकर है। दरअसल अक्सर यूजर व्हाट्सएप मैसेज की सिक्योरिटी को लेकर चिंता में रहते हैं परंतु अब व्हाट्सएप अपने यूजर की इस परेशानी से निपटने के लिए चैट को सिक्योर रखने के लिए कुछ सरल टिप्स और टिप्स लेकर आया है। वहीं दूसरी और Whatsapp AI से प्रोफाइल फोटो जनरेट करने का फीचर भी लाने जा रहा है।

Whatsapp पर भी AI से बना सकेंगे प्रोफाइल पिक्चर

एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर कार्य कर रहा है। जिससे यूजर AI के उपयोग से अपने मूड को दिखाने वाली पर्सनलाइज्ड इमेज को क्रिएट कर पाएंगे। यानी अब यूजर AI के इस्तेमाल से पर्सनलाइज्ड स्टीकर बना पाएंगे। तथा उसे अपनी प्रोफाइल फोटो पर भी लगा सकेंगे।

चैट को सिक्योर करने के लिए अपनाये यह आसान तरीका

व्हाट्सएप एंड तू एंड इंक्रिप्शन

यदि आपने अपने व्हाट्सएप चैट का बैकअप गूगल ड्राइव या क्लाउड पर ले रखा है तो उसे भी हैकर द्वारा हैक किया जा सकता है। इसलिए आप अपने चैट बैकअप के लिए एंड टू एंड इंक्रिप्शन को चालू कर दें। जिससे क्लाउड स्टोरेज प्रोवाइडर भी आपके बैकअप चैट तक नहीं पहुंच पाएंगे। एंड टू एंड इंक्रिप्टेड बैकअप एक्टिवेट करने के लिए आप व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर Chat पर क्लिक करने के बाद चैट बैकअप पर क्लिक कर सकते हैं।

डिसअपीयरिंग मैसेज को करें चालू

यदि आप अपने प्राइवेट चैट को ज्यादा समय तक स्टोर नहीं होने देना चाहते हैं तो व्हाट्सएप पर डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को चालू कर दे। जिससे यूजर एक दिन, 7 दिन या 90 दिनों के बाद मैसेज को ऑटोमेटिक तौर पर हटाने के लिए टाइमर सेट कर सकते हैं।

चैट लॉक करें ऑन

अपनी निजी चैट को सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए आप उस चैट को चैट लॉक फीचर में जोड़ सकते हैं। इसके बाद लॉक हुई चैट का केवल आपके पास ही एक्सेस रहेगा।

अनजान नंबरों से कॉल को रखे साइलेंस

अनजान कॉल और स्पैम कॉल से बचने के लिए आप साइलेंस अननोन कॉल फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आप व्हाट्सएप की सेटिंग के अंतर्गत प्राइवेसी पर जाए तथा यहां पर कॉल पर जाकर इस ऑप्शन को चालू कर सकते हैं।

कॉल रिले फीचर को करें सक्रिय

हैकर्स से बचने के लिए आप प्रोटेक्ट आईपी ऐड्रेस इन कॉल फीचर को भी ऑन कर सकते हैं। इसके लिए आप WhatsApp की सेटिंग के अंतर्गत प्राइवेसी में क्लिक करते हुए कॉल पर जाकर इस ऑप्शन तक पहुंच सकते हैं।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है