WhatsApp लाया नया फीचर, अब भेज पाएंगे वन टाइम वॉइस मैसेज – WhatsApp समय समय पर अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर ले कर आता है। जिससे की यूजर्स को इस मैसेजिंग प्लेटफार्म पर ज्यादा सुविधा उपलब्ध हो पाए। हाल ही में व्हाट्सएप में वन टाइम वॉइस मैसेज (view once voice) का फीचर लॉन्च किया है। जिसमें आप वॉइस को मात्र एक बार सुनने के लिए भेज सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं।
गौरतलब है कि व्हाट्सएप ने साल 2021 के अगस्त महीने में फोटो तथा वीडियो के लिए वन टाइम व्यू फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर के पश्चात उपयोगकर्ता तस्वीर या वीडियो को केवल एक बार देखने के लिए भेज सकते हैं। जिससे कि यह प्राप्तकर्ता के पास केवल एक बार ही खोला जा सकेगा। इस फोटो या वीडियो को ना ही प्राप्तकर्ता अपने फोन पर सेव कर सकता है और ना ही दोबारा देख सकता है। वही व्हाट्सएप ने इस फीचर्स को अब वॉइस मैसेज के लिए भी लागू कर दिया है।
यानी कि एक बार इस वॉइस को सुनने के बाद प्राप्त करता दोबारा इसे नहीं सुन सकता। फोटो और वीडियो संदेश में जिस प्रकार यह दर्शाया जाता था कि यह मैसेज प्राप्तकर्ता द्वारा खोल लिया गया है। उसी प्रकार ऑडियो संदेश में भी प्राप्तकर्ता के पढ़ने की पुष्टि होगी। वन टाइम व्यू फोटो और वीडियो के साथ-साथ अब ऑडियो भी एक बार सुनने के लिए उपलब्ध होगी। साथ ही इन्हें प्राप्त करने वाला एक बार खोलने के पश्चात यह चिन्हित होती है। बता दे कि यह संदेश डिफ़ॉल्ट रूप से एंड टू एंड इंक्रिप्टेड रहते हैं। आने वाले कुछ दिनों में यह फीचर वैश्विक स्तर पर सभी के लिए लागू हो जाएगा।
आईए अब हम आपको बताते हैं कि व्हाट्सएप पर वन टाइम व्यू वॉइस मैसेज कैसे भेजें।
- सबसे पहले आपको किसी व्यक्ति या ग्रुप की चैट खोल लेना है। उसके बाद माइक्रोफोन पर टेप करना है।
- वही रिकॉर्डिंग को ऑन करके उसे लॉक करने के लिए ऊपर स्वीप कर सकते हैं।
- रिकॉर्ड को सेंड करने से पहले आपको एक बार देखने के लिए आइकॉन दिखाई देगा उसे पर टैप करें।
- इसके पश्चात आप यह वॉइस मैसेज सेंड कर सकते हैं जो की प्राप्तकर्ता को केवल एक ही बार के लिए उपलब्ध होगा।






