whatsapp

iOS प्लेटफॉर्म पर अब नही ले पाएंगे WhatsApp प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट – इस समय WhatsApp एक नए फीचर पर कार्य कर रहा है जो की iOS डिवाइसेज पर यूजर्स को प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा। दरअसल मेटा के स्वामित्व वाले ऐप व्हाट्सएप में यूजर की प्राइवेसी को देखते हुए यह फैसला लिया है।

WABetainfo द्वारा शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि व्हाट्सएप में ऐप के अंदर सभी यूजर्स की प्राइवेसी के लिए प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने पर रोक लगा दी है। दरअसल व्हाट्सएप ने यह कदम किसी अन्य यूजर द्वारा यूजर की बिना सहमति के प्रोफाइल फोटो को कैप्चर करने और उसे दूसरे को सेंड करने से रोकने के लिए उठाया है। हालांकि इस दौरान अन्य यूजर प्रोफाइल फोटो को कैप्चर करने के लिए दूसरे डिवाइस या कैमरा का उपयोग कर सकते हैं। परंतु यूजर स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे।

व्हाट्सएप द्वारा लाए जा रहे हैं इस नए फीचर की बदौलत यूजर द्वारा प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से रोककर उसे गलत इस्तेमाल करके फैलाने के जोखिम को काफी हद तक कम किया जाएगा। वही रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस समय इस नए फीचर पर कार्य चल रहा है तथा आगामी अपडेट में यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा WhatsApp अपने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए फिल्टर नाम के एक नए फीचर पर कार्य कर रहा है। दरअसल्य यह फीचर यूजर को चैट टेब से अपने फेवरेट कांटेक्ट पर ग्रुप की लिस्ट को तेजी से कंपाईल करने के लिए एक अलग टूल प्रदान करता है। जिससे कि यूजर्स को फेवरेट कांटेक्ट और ग्रुप के साथ चैट करने में काफी आसानी होगी। जिससे उन्हें बेहतर कम्युनिकेशन एक्सपीरियंस मिलेगा।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।