whatsapp

WhatsApp कर रहा पिक्चर इन पिक्चर फीचर पर काम, लिंक प्राइवेसी फीचर की भी चल रही टेस्टिंग – कथित तौर पर Whatsapp एक नया प्राइवेसी फीचर लाने जा रहा है। जिससे की यूजर को Chat में शेयर किए गए लिंक के प्राइवेसी लेवल को चुनने में सहायता मिलेगी। हालांकि व्हाट्सएप द्वारा अभी इस फीचर का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया है। परंतु कुछ बीटा टेस्टिंग अकाउंट पर इस फीचर को देखा गया है। माना जा रहा है कि व्हाट्सएप ऐप के अंदर एक नया वीडियो व्यू फीचर भी लाया जाएगा।

दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी लिंक्ड डिवाइस के लिए लॉक्ड चेक फीचर पर कार्य कर रही है और यह नया फीचर आने वाले अपडेट में उपलब्ध हो सकता है। वही आपको बता दे की व्हाट्सएप ने अपना चैट लॉक फीचर मई 2023 में स्मार्टफोन के लिए प्रारंभ किया था।

वही व्हाट्सएप में कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक लिंक प्राइवेसी फीचर लॉक करना भी प्रारंभ कर दिया है। दरअसल इस फीचर के साथ यूजर लिंक प्रीव्यू बंद करना चुन सकते हैं। यानी की लिंक के साथ कोई थंबनेल प्रीव्यू या आर्टिकल से संबंधित कोई अन्य डाटा शामिल नहीं होगा। जिससे कि लिंक से संबंधित कोई भी जानकारी चैट पर नजर रखने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को नहीं मिलेगी। इस फीचर से चैट को चेक करने और उन्हें नेविगेट करने में आसानी होगी। साथ ही इसे डाटा लीक को रोकने में भी काफी सहायता मिलने वाली है। इस फीचर तक पहुंचने के लिए व्हाट्सएप के सेटिंग मेन्यू में प्राइवेसी और एडवांस पर टैप करके लिंक प्रीव्यू डिसएबल ऑप्शन चुनना होगा।

वही एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सएप इस समय नया वीडियो व्यूइंग फीचर पर कार्य कर रही है। जो यूजर को ऐप के अंदर ही पिक्चर इन पिक्चर सेगमेंट में ऐप पर कांटेक्ट के बीच वीडियो को देखने की अनुमति देगा। दरअसल यह फीचर पिक्चर इन पिक्चर की तरह है जो व्हाट्सएप पर शेयर इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियो देखने पर दिखाई देता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp वीडियो के लिए पिक्चर इन पिक्चर व्यू फीचर व्हाट्सएप एप्लीकेशन के अंदर उपलब्ध होगा। यह किसी अन्य ऐप पर उपलब्ध नहीं होगा। इसका मतलब कि इस फीचर के साथ यूजर्स अपने किसी कांटेक्ट द्वारा भेजे गए वीडियो को देख सकते हैं। साथ ही वह WhatsApp के अंदर बातचीत भी कर सकते हैं। जबकि वीडियो लगातार एक छोटी विंडो में चलता रहेगा। हालांकि यह फीचर अभी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।