Meta ने दी जानकारी, WhatsApp थर्ड पार्टी चैट फीचर आने में लगेगा और समय – हाल ही में WhatsApp की पैरंट कंपनी Meta ने बताया कि यूजर के लिए व्हाट्सएप पर थर्ड पार्टी चैट फीचर लाने में अभी कुछ समय और लग सकता है। दरअसल 6 मार्च से यूरोपीय संघ के लाइव हुए डिजिटल मार्केट एक्ट के मुताबिक प्लेटफार्म को 3 महीने के अंदर व्यक्तिगत बातचीत में मैसेजिंग इंटरऑपरेबिलिटी को लॉन्च करने की जरूरत है। परंतु थर्ड पार्टी प्रोवाइड के लिए एंड टू एंड एनक्रिप्शन आर्किटेक्चर को लागू करने में लिमिटेशन का हवाला देते हुए कंपनी ने बताया कि मैसेजिंग प्लेटफार्म के दिए गए समय से इसमें और ज्यादा समय लग सकता है। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि ग्रुप चैट के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग और ऑडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स 2024 के बाद ही पेश हो पाएंगे।
दरअसल एक पोस्ट में कंपनी ने अपने इंटरऑपरेबिलिटी फीचर्स के कामकाज के अन्य मैसेंजर प्लेटफार्म के साथ कार्य करने की उन लिमिटेशन और प्लानिंग पर बात करते हुए बताया कि कंपनी को अभी और ज्यादा समय लगेगा। दरअसल Meta ने कहा कि वह लगभग 2 वर्षों से इंटरऑपरेबिलिटी के लिए एक सिक्योरिटी और प्राइवेसी फोकस्ड प्रक्रिया तैयार कर रहा है। जिसके लिए उसने यूरोपीय आयोग से बातचीत भी की है।
दरअसल इसमें हो रही देरी का मुख्य कारण इंटरऑपरेबिलिटी के साथ तकनीकी चुनौतियां सामने आ रही है। दरअसल कंपनी का लक्ष्य है कि वह साल 2024 के अंत तक व्यक्तिगत टेस्ट मैसेज, यूजर्स के बीच तस्वीरें, अन्य स्टोर फाइल्स वीडियो और वॉइस मैसेज को शेयर करने की सुविधा देगा। Meta ने बताया कि ग्रुप चैट और कॉलिंग फीचर को लागू करना भी इसके प्लान में शामिल है। दरअसल व्हाट्सएप के इंटरऑपरेबिलिटी को लागू करने के लिए थर्ड पार्टी प्रोवाइड्स को थर्ड पार्टी चैट को सक्षम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करना होगा।
साथ ही पोस्ट में यह भी बताया गया कि WhatsApp एंड यूजर और सर्विस के बीच सभी डाटा को इनक्रिप्ट करने के लिए नॉइस प्रोटोकॉल फ्रेमवर्क का उपयोग किया जाता है। जिसमें थर्ड पार्टी प्रोवाइड्स को कुछ ऐसा करने की जरूरत होती है। जिसमें कंपनी नॉइस हैंडशेक कहती है। यह JWT टोकन के साथ सर्वर पर पेलोड देता है। इस दौरान Meta कंपनी ने बताया कि जब तक वह डाटा व्हाट्सएप के सर्वर में है तथा ट्रांजिट में है तो वह एंड टू एंड इंक्रिप्शन की जिम्मेदारी उठाएगा। परंतु थर्ड पार्टी के क्लाइंट द्वारा डाटा प्राप्त होने के बाद वह ऐसा नहीं कर सकता।






