Whatsapp पर अब एक साथ भेज सकेंगे 100 फोटो, सबसे पहले इन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर – जब किसी मैसेजिंग एप्लीकेशन के बारे में बात करते हैं तो सबसे पहले नाम Whatsapp का ही आता है। व्हाट्सएप कंपनी भी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं इसीलिए व्हाट्सएप अपनी यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर्स ऐड करती रहती हैं। इसी कड़ी में अब हमें व्हाट्सएप पर एक और नया फीचर देखने को मिलने वाला है जिसकी सहायता से अब यूज़र एक बार में 100 फोटो, वीडियो आदि मीडिया फाइल शेयर करने में सक्षम हो सकेंगे। अभी तक हम जानते हैं कि एक बार में चैट में केवल 30 फोटो ही भेजे जा सकते थे। लेकिन अब यह संख्या 30 से बढ़कर 100 होने वाली है। तो चलिए अब इस फीचर के बारे में सारी जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से प्रदान करते है।
Whatsapp एक ऐसा मैसेजिंग है जिसे भारत में लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से ही अधिकतर लोग फोटो शेयरिंग तथा मीडिया फाइल शेयरिंग करते हैं। अभी तक एक साथ 30 से अधिक फोटो या वीडियो शेयर करने पर यूजर्स को समस्या होती थी वही अब व्हाट्सएप इस समस्या को हल करने वाला है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के माध्यम से यह बात सामने आई है कि, वॉट्सऐप पर अब यूजर किसी चैट में एक साथ 30 की जगह 100 मीडिया फाइल शेयर कर पाने में सक्षम होंगे। व्हाट्सएप के इस नए फीचर को बेहद ही जल्द यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
वर्तमान समय तक मिली जानकारी से यह पता चला है कि व्हाट्सएप के इस फीचर को बीटा प्रोग्राम के तहत टेस्टिंग के लिए कुछ यूजर्स को प्रोवाइड किया गया है। एक बार में 100 फोटो शेयर करने वाला फीचर व्हाट्सएप बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जा चुका है। ऐसे यूजर्स जो गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के अंतर्गत सदस्य हैं। वह व्हाट्सएप के वर्जन 2.23.4.3 में अपडेट के माध्यम से इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि व्हाट्सएप का यह फीचर पहले एंड्रॉयड यूजर्स के स्मार्टफोंस में देखने को मिलने वाला है । iOS बीटा प्रोग्राम के लिए व्हाट्सएप की इस फीचर का रोलआउट कब किया जाएगा, इसके बारे में वर्तमान समय तक कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है।
इस फीचर के अतिरिक्त भी व्हाट्सएप आने वाले समय में अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर ऐड करने वाला है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को क्यूआर कोड के माध्यम से स्टोर कर उसे ट्रांसफर भी कर सकेंगे। चैट हिस्ट्री को क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रांसफर करने का यह फीचर आपके पुराने फोन से व्हाट्सएप अकाउंट को नए फोन में ट्रांसफर करने तथा किसी की चैट को सुरक्षित ढंग से ट्रांसफर करने आदि में बेहद अधिक काम आने वाला है। क्योंकि वर्तमान समय तक यदि आप पुराने फोन के व्हाट्सएप अकाउंट को नए फोन में ट्रांसफर करते है तो आपको अपनी सारी चैट्स को गूगल ड्राइव पर अपलोड कर ट्रांसफर करना रहता हैं। जो कार्य अभी तक गूगल ड्राइव की मदद से करना पड़ता था उसे अब व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर के माध्यम से यूजर्स को चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने में सरलता प्रदान करने के लिए qr-code के माध्यम से चैट को ट्रांसफर करने की सुविधा मिलने वाली है।
