iPhone पर अब ग्रुप चैट होगी और भी मजेदार, WhatsApp लाया यह नया फीचर – WhatsApp इस समय iPhone यूजर के लिए एक नए फीचर पर कार्य कर रहा है जो की यूजर को ग्रुप चैट में इवेंट बनाने की सुविधा प्रदान करेगा। दरअसल इस फीचर को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए ऐप के बीटा वर्जन में पहले देखा गया था। वहीं अब इस फीचर को आईफोन के लिए व्हाट्सएप के स्टेबल वर्जन में रोल आउट किया जा रहा है।
दरअसल व्हाट्सएप इस समय लगातार नए-नए फीचर ला रही है। हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म पर वीडियो नोट्स के क्विक रिप्लाई के लिए नया शॉर्टकट और कॉल टैब के लिए एक नया इन ऐप डायलर फीचर उपलब्ध कराया गया है। वही अब व्हाट्सएप इवेंट बनाने के लिए नए फीचर लाने जा रही है। दरअसल ग्रुप चैट में इवेंट ऑप्शन बनाने के वाला यह फीचर Wabetainfo द्वारा आईओएस ऐप वर्जन 24.13.72 पर स्पॉट किया गया। इससे पहले व्हाट्सएप पर यूजर कम्युनिटी में इवेंट बना सकते थे। जिससे कि मेंबर्स ऑनलाइन मीटिंग आयोजित कर सकते थे या एक्टिविटी में शामिल हो सकते थे।
वही अब यह फीचर ग्रुप चैट के लिए भी आने जा रहा है। जिसमें आपको प्लस आइकन पर टैप करने से एक्टिविटी मेनू खुलने के बाद इवेंट का ऑप्शन मिल जाता है। जिसमें आप इवेंट का नाम, डिस्क्रिप्शन और स्टार्ट टाइम इत्यादि निर्धारित कर सकते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर आप इवेंट की लोकेशन को भी दर्ज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप इवेंट शुरू होने पर व्हाट्सएप कॉल शुरू करने के लिए व्हाट्सएप कॉल लिंक ऑप्शन से कॉल भी कर सकते हैं।
बता दे कि यह फीचर व्हाट्सएप आईओएस यूजर के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि इस नए फीचर को सभी डिवाइस पर पहुंचने तक कुछ समय लग सकता है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की हाल ही में व्हाट्सएप में Meta AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI चैट बॉट को भारत के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप यूजर को दो AI मॉडल Llama 3-405B और Llama 3-70B के बीच चुनने की सुविधा उपलब्ध करवा सकता है।
