whatsapp

WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम, अब बदल जाएगा स्टेटस देखने का तरीका – WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर के लिए नए फीचर लेकर आता है. वही अब व्हाट्सएप का नया बीटा वर्जन एंड्राइड के लिए 2.24.4.23 एक रिडिजाइन किया हुआ स्टेटस टैब लेकर आने वाला है। दरअसल यह अपडेट स्टेटस के लिए एक नया इंटरफेस प्रदान करेगा। जो की स्टेटस को और भी ज्यादा आकर्षित बनाएगा।

दरअसल अपडेटेड इंटरफेस स्टेटस अपडेट दिखाने के तरीके को बदलकर दिखाने वाला है। पिछले होरिजेंटल लेआउट और प्रोफाइल फोटो आइडेंटिफिकेशन से अलग हटकर अब स्टेटस नया डिजाइन लाने वाला है। यानी की अब यूजर शेयर किए गए स्टेटस के थंबनेल प्रीव्यू के आधार पर अपडेट टैब के टॉप पर स्टेटस अपडेटेड ट्रे से सीधे स्टेटस अपडेट का प्रीव्यू कर सकते हैं। यानी की हर बार स्टेटस अपडेट को खोले बिना कंटेंट पर क्विक व्यू प्रदान करेगा।

प्रीव्यू के लिए बड़े थंबनेल लॉन्च करके व्हाट्सएप ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहता है। जिससे कि यूजर अपडेट को पूरी तरह से देख पाए। इसके अतिरिक्त रीडिजाइन अपडेट टैब के अंदर चैनल पोस्ट की प्लेसमेंट और विजिबिलिटी को प्रभावित करता है। इससे चैनल अपडेट के तरीके में भी परिवर्तन आता है। हालांकि व्हाट्सएप का यह नया रीडिजाइन इंटरफेस बीटा टेस्टिंग फेस में चल रहा है। और यह बीटा टेस्टर्स के चुनिंदा ग्रुप के लिए इस समय उपलब्ध है।

हालांकि यह स्टेबल वर्जन में किस प्रकार का होगा। यह सब यूजर्स की प्रतिक्रिया और नई टेक्नोलॉजी पर आधारित होने वाला है। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप इस समय बेहतर सिक्योरिटी के लिए डिवाइसेज में चैट लॉक को सिंक्रोनाइज करने पर भी कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप क्विक शेयर जैसा फाइल शेयरिंग फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है