WhatsApp पर स्टेटस प्राइवेसी में मिलेगा अब यह नया फीचर, आसानी से कर पाएंगे हाइड – इस समय WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो की यूजर को स्टेटस अपडेट के लिए प्राइवेसी पर और ज्यादा कंट्रोल प्रदान करेगा। दरअसल इस फीचर को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए ऐप के बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है। फीचर ट्रैकर द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक यह यूजर को स्टेटस अपडेट शेयर करने से तुरंत पहले अपने दर्शकों का चयन करने की सुविधा देगा। उसके अतिरिक्त कंपनी स्टेटस अपडेट पेज के लिए एक नए लेआउट की टेस्टिंग भी कर सकता है।
WhatsApp पर स्टेटस प्राइवेसी कंफर्मेशन फीचर
WABetainfo के मुताबिक मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप नया स्टेटस प्राइवेसी कंफर्मेशन फीचर एंड्राइड 2.24.12.27 के लिए बीटा पर रोल आउट किया जा रहा है। जिसमें यूजर को एक नई विंडो दिखाई दे सकती है। जहां पर वह ऐसे कांटेक्ट को चुन पाएंगे जिनके साथ वह अपने स्टेटस को शेयर करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि यह फीचर अभी केवल उन बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होगा जो गूगल प्ले स्टोर बीटा प्रोग्राम के जरिए व्हाट्सएप बीटा इंस्टॉल करते हैं तथा जिन लोगों के पास इसका एक्सेस नहीं होगा। उन्हें आने वाले समय में यह फीचर मिलेगा। शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि स्टेटस अपडेट शेयर करते समय यूजर के पास दो विकल्प होंगे। जिसमें पहले ऑल कांटेक्ट और दूसरा स्पेसिफिक कांटेक्ट का होगा। जिसमें यूजर व्यक्तिगत तौर पर सेटिंग में बदलाव किए बिना कुछ कांटेक्ट को स्टेटस अपडेट देखने से बाहर कर पाएंगे।
फीचर ट्रैकर का अनुमान है कि इस फीचर से यूजर को स्टेटस अपडेट में प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि यह फीचर आईओएस के लिए व्हाट्सएप पर उपलब्ध था। फीचर ट्रैकर ने बताया कि इसे बीटा प्रोग्राम के जरिए 24.10.10.75 ऐप वर्जन के साथ भी पेश किया था।
स्टेटस अपडेट के लिए आएगा नया लेआउट
हाल ही में यह जानकारी सामने आ रही है कि स्टेटस अपडेट पेज के लिए एक नए यूआई लेआउट के रोल आउट करने की भी तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसे एंड्राइड 2.24.12.20 के लिए WhatsApp बीटा के साथ पेश किया जा सकता है। बता दे की स्टेटस अपडेट के लिए मौजूदा छोटी सर्कुलर विंडो की जगह अब एक नया और बड़ा थंबनेल आने वाला है जिसे यूजर इस थंबनेल को बिना खोले ही स्टेटस को देख पाएंगे।
