whatsapp

इन ऐप नियरबाय फाइल शेयरिंग फीचर लाने जा रहा है WhatsApp – दुनिया का सबसे मशहूर मैसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp इस समय एक नए फीचर पर कार्य कर रहा है। दरअसल यह नया फीचर यूजर्स को आसपास मौजूद कांटेक्ट के साथ फाइल शेयर करने की सुविधा प्रदान करेगा। आपको बता दे की WhatsApp के नए बीटा वर्जन (2.24.2.17) में एक ऐसा भी फीचर है जो कि ब्लूटूथ के जरिए फाइल को ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। बीते दिनों सैमसंग और गूगल ने इन फाइल शेयरिंग फीचर नियर शेयर में सुधार करते हुए उसका नाम क्विक शेयर रख दिया था। वहीं अब व्हाट्सएप्प भी इस कड़ी में नया फीचर लाने जा रहा है। आइए अब हम आपको इस नए फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल व्हाट्सएप का यह नया फीचर एंड्रॉइड फोन और विंडो तथा क्रोम ओएस पर फाइल शेयर कर पाएगा। क्लाउड स्टोरेज उपयोग करने या चैट पर फाइल ट्रांसफर करने जैसी टेक्नोलॉजी के मुकाबले में यह फीचर सभी यूजर्स को 2GB तक बड़ी फाइल को ट्रांसफर करने का एक बेहतर समाधान प्रदान करने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों यूजर्स को फाइल ट्रांसफर करने के लिए पीपल नियर बाय एरिया में होना आवश्यक है। हालांकि यह फाइल शेयरिंग व्हाट्सएप के डिफॉल्ट सेटअप जितना ही सुरक्षित रहने वाला है। इसलिए इसमे एंड टू एंड एनक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यूजर्स को किसी भी फाइल को शेयर करने से प्रारंभ में अपने फोन को हिलाना होगा।

जैसा कि हमने आपको बताया सैमसंग और गूगल द्वारा बीते दिनों क्विक शेयर अपग्रेड को देखते हुए WhatsApp का यह नया नियर बाय फाइल शेयरिंग ज्यादा जरूरी प्रतित नहीं हो रहा है। परंतु एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर यह नया फीचर कार्य करता है तो यह यूजर्स के काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कथित तौर पर यह फीचर WhatsApp पर तैयार किया जा रहा है तथा इसे ऐप के आगामी वर्जन में उपलब्ध होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वही आपको बता दे की मार्क जुकरबर्ग की कंपनी meta ने व्हाट्सएप चैनल यूजर्स के लिए भी कई नए फीचर्स लॉन्च किए थे। जिसके बाद WhatsApp चैनल में कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए। जिनमें की ऑडियो मैसेज भेजना, एडमिन रखना, व्हाट्सएप स्टेटस पर चैनल से अपडेट पब्लिश करना तथा पोलिंग शुरू करना इत्यादि शामिल है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है