फ्रांस की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Wiko ने अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। Wiko Smartphone कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को 5G स्मार्टफोन के रूप में टीज किया है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा निर्मित पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें कि आपको Harmony OS देखने को मिलने वाला है। इस 5G स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट प्रोसेसर कंपनी द्वारा दर्शाया गया है। मुख्य रूप से Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर ऐसे स्मार्टफोन जो कि एक मिडरेंज प्रीमियम स्मार्टफोन होते हैं उनमें देखने को मिलता है। इसके अलावा बात करें स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 108MP का कैमरा प्रोवाइड करने की बात कही है, स्मार्टफोन के रियर साइड में आपको क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है, और इसी सेटअप के अंदर मेन लेंस के रूप में 108MP कैमरा मौजूद रहेगा। Wiko कंपनी द्वारा इस 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस तथा फीचर के बारे में जानकारी प्रोवाइड की गई है जिसके बारे में डिटेल आगे इस पोस्ट में प्रदान की गई है।
Wiko Smartphone Company द्वारा लांच किए जाने वाले इस नए 5G स्मार्टफोन के स्पेक्स के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। इस स्मार्टफोन में आपको HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलता है, तथा प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट प्रदान किया जाएगा। Wiko 5G Smartphone को आधिकारिक रूप से लांच करने की तारीख कंपनी द्वारा 27 दिसंबर निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर सबसे पहले टीज किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया कि इस स्मार्टफोन के सबसे खास फीचर्स में से एक इसका क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें आपको मुख्य लेंस 108MP का प्रोवाइड किया जा रहा है। तथा सेटअप के दूसरे कैमरे में आपको एक 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है तथा तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो कि मैक्रो कैमरा है, तथा इनके अतिरिक्त एक और 2 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है जो कि डेप्थ सेंसर के रूप में कार्य करता है। अब बात करें स्मार्टफोन की फ्रंट कैमरा के बारे में तो इसमें आपको सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
चलिए अब बात कर लेते हैं Wiko Smartphone के लुक्स और डायमेंशन के बारे में तो सबसे पहले आपको इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले 6.78 इंच का दिया गया है जिसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। स्मार्टफोन के कलर के बारे में बात करें तो यह फोन दो कलर वेरिएंट्स के साथ मार्केट में लांच किया जा रहा है अब बात करें इस स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में तो इसमें आपको 4000 mAh की बैटरी देखने को मिलती है। जो कि 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती हैं।
5G नेटवर्क के तेजी से बढ़ने के कारण अब सभी स्मार्टफोन कंपनियां बेहद ही बड़ी मात्रा में 5G स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर कर रही है जिसका सीधा अर्थ यही है कि कंपनी 5G स्मार्टफोन के माध्यम से मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती हैं। Wiko Smartphone कंपनी हुवावे द्वारा निर्मित ऑपरेटिंग सिस्टम (HarmonyOS) वाले स्मार्टफोन के साथ पहली बार मार्केट में अपना स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। अब ऐसी स्थिति में देखने वाली बात यह होगी कि स्मार्टफोन को चीन के अलावा भी अन्य देशों के मार्केट में भी सरलता से उपलब्ध करवाया जाएगा या नहीं। Wiko Smartphone Company के बारे में जानकारी प्रदान करें तो इस फोन मैन्युफैक्चर कंपनी की स्थापना 2011 में की गई थी। यह कंपनी सर्वप्रथम फ्रांस में शुरू की गई थी, लेकिन वर्तमान समय में यह कंपनी अमेरिका, यूरोप और थाईलैंड आदि देशों के स्मार्टफोन मार्केट में अपनी काफी ज्यादा पहचान स्थापित कर चुकी है।






