X twitter

X (Twitter) ने एक बार फिर किए 3 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन, जानिए कारण – Elon Musk के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने हाल ही में भारत में लगभग 3 लाख से अधिक अकाउंट बैन कर दिए हैं। हालांकि यह पहली बार ऐसा नहीं है जब X ने अकाउंट बैन किए हैं। इससे पहले भी X द्वारा लाखों की संख्या में अकाउंट को बैन किया जा चुका है। अकाउंट्स को बैन किए जाने को लेकर X ने बताया कि यह उनकी नीतियों का उल्लंघन है। क्योंकि कई सारे अकाउंट बाल शोषण और गैर सहमति नग्नता जैसी चीजों को बढ़ावा दे रहे थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार 26 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच एक ने कुल 333036 अकाउंट को बैन कर दिया। X के नए सीईओ लिंडा याकारिनो ने इस महीने 2233 अकाउंट को बैन कर दिया था। अकाउंट को बैन करने के पीछे पॉलिसी का उल्लंघन बताया जा रहा है। साथ ही कुछ अकाउंट भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी कार्य कर रहे थे ऐसे में रिपोर्ट की गई अवधि के दौरान कुल 335269 अकाउंट को बैन कर दिया गया।

गौरतलब है कि यह व्यापक प्रतीबंध नई आईटी नियम 2021 के साथ X के अनुपालन के अनुरूप है। इन नियमों के अंतर्गत 5 मिलियन से अधिक यूजर्स वाले प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करने की जरूरत होती है। जिसके लिए X ने समय सीमा भी दे रखी है। इस दौरान भारत में कुल 1062 शिकायतों का खुलासा हुआ। जिसके बाद एक रिपोर्ट जारी की गई। इनमें से 52 शिकायतें अपीलीय अकाउंट सस्पेंशन से संबंधित थी। इन शिकायतों में से मात्र एक अकाउंट के ऊपर से बैन हटाया गया। जबकि बचे हुए सारे अकाउंट को बैन कर दिया गया।

भारत से अधिकांश शिकायतें घृणित आचरण (556), संवेदनशील व्यस्क कंटेंट (122), दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (273) और प्रतिरूपण (52) पर केंद्रित करती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब X ने अकाउंट बैन किया हो। 26 अगस्त से 25 सितंबर के बीच भी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लगभग 557764 अकाउंट पर बैन लगा दिया था। साथ ही लगभग 1675 अकाउंट को परमानेंट हटा दिया गया। वहीं अगले महीने यानी 26 सितंबर से लेकर 25 अक्टूबर तक भी आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 2755 अकाउंट को हटा दिया गया तथा 234584 अकाउंट को बैन कर दिया गया।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है