Xiaomi

चाइनीस मैन्युफैक्चर स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने पिछले महीने ही चीन में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज, Xiaomi 13 Series को लॉन्च किया था, इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी ने 2 स्मार्टफोन मॉडल को लॉन्च किया था जोकि Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन थे। लेकिन अब इस Xiaomi 13 Smartphone Series में एक और नए स्मार्टफोन की एंट्री हो गई है और इस स्मार्टफोन का नाम Xiaomi 13 Lite है।

Xiaomi 13 Lite Smartphone से जुड़ी एक लेटेस्ट रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी मिलती है कि यह स्मार्टफोन Ziyi कोडनेम के साथ देखा गया है। Xiaomi 13 Lite के स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी कुछ जानकारियां भी प्राप्त हुई है, बात करें इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इसमें हमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन से जुड़ी बाकी जानकारी हमने आपको इस पोस्ट में आगे प्रदान करी है।

Xiaomi 13 Lite Smartphone को शाओमी कंपनी द्वारा लॉन्च Xiaomi 13 Smartphone Series का नेक्स्ट एडिशन स्मार्टफोन के रूप में देखा जा रहा है। यह स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में नजर आ चुका है। रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि लिस्टिंग के समय पर यह स्मार्टफोन Ziyi कोडनेम के साथ देखा गया है, आपको बता दें कि यह Xiaomi Civi 2 का रिब्रैंडेड वर्जन होने वाला है। इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग में रैंडिड्स के शामिल होने के कारण फोन के लुक्स तथा डिजाइन के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो गई है। Xiaomi 13 Lite स्मार्टफोन के लुक्स के बारे में बात करें तो यह देखने में आपको बिल्कुल Xiaomi Civi 2 के जैसा ही लगता है।

Google Play Console लिस्टिंग के माध्यम से Xiaomi 13 Lite Smartphone के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार Xiaomi 13 Lite Smartphone में 440ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 1080 × 2400 पिक्सल वाला डिस्प्ले पैनल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट दिए जाने की जानकारी मिली है, स्मार्टफोन में यह प्रोसेसर काफी कारगर सिद्ध होगा क्योंकि यह 2.4GHz पर क्लॉक किया गया है जो की आठ कोर वाला प्रोसेसर है। स्मार्ट फोन का प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसी के साथ साथ हमें इस स्मार्टफोन में प्राप्त जानकारी के अनुसार Adreno 644 GPU की भी पेअरिंग देखने को मिलने वाली है।

Xiaomi 13 Smartphone Series अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 13 Lite में हमें 8GB रैम देखने को मिल सकती है। आपको बता दे कि Xiaomi 13 Lite Smartphone में हमें Android 12 OS Version देखने को मिलने वाला है। लेकिन यह बात काफी आश्चर्यजनक भी है क्योंकि स्मार्टफोन मार्केट में अपकमिंग जो भी स्मार्टफोन है वह Android 13 OS के साथ लॉन्च किए जा रहे हैं।

Xiaomi 13 Lite Smartphone को मुख्य तौर पर एक मिडरेंज स्मार्टफोन के रूप में स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है, और यह अनुमान हम इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं हालांकि वर्तमान समय तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी निम्न जानकारी ही प्राप्त हुई है और स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी कंपनी द्वारा प्रदान नहीं की गई है। लेकिन जैसा बताया जा रहा है कि Xiaomi 13 Lite स्मार्टफोन Xiaomi Civi 2 का रिब्रैंडेड वर्जन होने वाला है तो Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन में हमें में 50MP का मेन कैमरा दिया गया था, तो इसी प्रकार से Xiaomi 13 Lite Smartphone मैं भी हमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।