Xiaomi

भारत में अगले महीने लांच होगा Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स – चाइनीस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अगले महीने भारत में अपना Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए Civi 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है जो कि मार्च में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन का कैमरा सर्कुलर मॉडल में होगा। जिसमें ट्रिपल रियल कैमरा यूनिट और Leica ब्रांड लेंस उपलब्ध कराए जाएंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए Xiaomi ने बताया कि 12 जून को Xiaomi 14 Civi को देश में लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट में शेयर की गई पिक्चर में देखा जा सकता है कि इसका कैमरा माड्यूल एक मैटेलिक रिंग से घिरा हुआ है तथा इसमें सर्कुलर मॉड्यूल में कैमरा दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से चीन में Xiaomi Civi सीरीज उपलब्ध है।

बता दे कि चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi Civi 4 Pro स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.55 इंच का OLED डिस्पले उपलब्ध कराया है जो की 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Snapdragon 8s Gen 3 SoC प्रोसेसर दिया है। साथ ही यह स्मार्टफोन 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700 mAh बैटरी से लैस है। कंपनी ने इस साल स्मार्टफोन मार्केट में काफी ज्यादा ग्रोथ दर्ज की है। दरअसल कंपनी के Xiaomi 14 सीरीज और Redmi Note सीरीज को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। वहीं इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद कंपनी और भी ज्यादा ग्रोथ करने वाली है। Xiaomi के CEO अनुज शर्मा ने हाल ही में बताया था कि कंपनी जल्द ही 50000 रुपए के सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह Xiaomi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में Apple के क्रश एडवर्टाइजमेंट पर तंज कसा था। दरअसल एप्पल के इस एडवर्टाइजमेंट में एक हाइड्रोलिक प्रेस विभिन्न म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और आर्ट प्रोडक्ट को कुचलती है और इसके बाद iPad Pro सामने आता है। वही Xiaomi का टीजर वीडियो भी इसी प्रकार शुरू होता है। परंतु इसमें हाइड्रोलिक प्रेस नीचे जाने पर टूट जाती है और स्क्रीन पर सिनेमैटिक टेक्स्ट लिखा रहता है इसके पश्चात जल्द आ रहा है लिखा हुआ दिखाई देता है। इस वीडियो को देखते हुए ऐसी अटकल लगाई जा रही थी कि यह Civi सीरीज के स्मार्टफोन का टीजर है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।