चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के स्मार्टफोन की नई सीरीज भारत में इस हफ्ते लांच होने वाली है और इस सीरीज का नाम Redmi Note 12 सीरीज है। Redmi Note 12 Series के अंतर्गत 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, जो कि Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro Plus 5G Smartphone हैं। आपको बता दें कि Redmi Note 12 Pro 5G के स्मार्टफोंस के फीचर्स, कैमरा और बाकी स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ रेडमी कंपनी ने कंफर्म डीटेल्स प्रदान करी हैं। Redmi Note 12 Series कि तीनों स्मार्टफोंस में से जो टॉप स्मार्टफोन वेरिएंट होने वाला है वह निश्चित तौर पर Redmi Note 12 Pro Plus 5G वेरिएंट होगा।
रेडमी कंपनी द्वारा कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंफर्मेशन प्रदान करते हुए कहा था कि Redmi Note 12 Pro Plus Smartphone में प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल होने वाला है, जो कि स्मार्ट फोन की कैमरा क्वालिटी को काफी हाई लेवल का बना देगा। इसी के साथ अब कंपनी ने सीरीज के अगले स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro 5G के बारे में भी स्पेसिफिकेशन कंफर्म करते हुए इस फोन कि जरूरी जानकारी आधिकारिक रूप से शेयर करी है।
आपको बता दें कि भारत में कंपनी द्वारा Redmi Note 12 5G Series के सभी स्मार्टफ़ोन को 5 जनवरी के दिन लांच करने की घोषणा की गई है। अर्थात की Redmi Note 12 Series के स्मार्टफोन इसी हफ्ते भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किए जाने है। और इसीलिए रेडमी कंपनी ने लांच के कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से Redmi Note 12 5G Series के शानदार स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro 5G Smartphone के कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी प्रदान करी हैं। आपको बता दें कि Redmi Note 12 Pro 5G में हमें जो कैमरा देखने को मिलेगा वह IMX766 सेंसर वाला कैमरा है। इसी के साथ आपको बता दे Redmi Note 12 Series के सबसे टॉप वैरियंट Redmi Note 12 Pro Plus 5G कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में कंपनी ने पहले ही जानकारी प्रदान कर दी हैं कि इस स्मार्टफोन में हमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलने वाला है।
कंपनी द्वारा प्रदान किए गए लेटेस्ट अपडेट के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे लोगों को Redmi Note 12 Pro 5G में IMX766 सेंसर वाला कैमरा कंपनी द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
रेडमी कंपनी की इस पोस्ट के माध्यम से यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि स्मार्टफोंस को यूजर को बेहतरीन कैमरा क्वालिटी प्रदान करने के नजरिए से बनाया गया है क्योंकि इन स्मार्टफोंस में डाइनेमिक और आकर्षक फोटो खींचने के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के सटीक तालमेल के बारे में बात करी गई है जिसके माध्यम से स्मार्टफोन यूजर को लाजवाब कैमरा एक्सपीरियंस प्रदान करना कंपनी का मुख्य विजन है। इन स्मार्टफोंस से जुड़ी जानकारी जिस पोस्ट के माध्यम से पता चली है, वह Alvin Tse द्वारा की गई, Alvin Tse शाओमी कंपनी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट है जिन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से यह जानकारी सबके साथ शेयर करी है। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक साइकलिस्ट की फोटो भी शेयर करी है जो कि Redmi Note 12 5G Series के स्मार्ट फोन की कैमरा क्वालिटी के बारे में सब कुछ बयां कर देती है। इसमें f/2.2 अपर्चर के बारे में भी जानकारी देखी जा सकती हैं।
इसके पूर्व में Xiaomi कंपनी ने अपनी अपकमिंग Redmi Note 12 5G Series भारत में लॉन्च करने की डेट के बारे में भी जानकारी अपने टि्वटर हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रदान करी थी। इस सीरीज के स्मार्टफोन की सबसे खास बात इनके कैमरा क्वालिटी होने वाली है क्योंकि Redmi Note 12 Pro Plus 5G Smartphone में हमें 200MP का कैमरा दिया जाने वाला है। सीरीज के स्मार्टफोन मैं कैमरा क्वालिटी के अलावा कंपनी ने यह भी दावा किया है कि आपको इन स्मार्टफोन में और भी कई सारे आकर्षक फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
Redmi Note 12 5G Series के स्मार्टफोन बहुत जल्द लांच होने वाले हैं और इसीलिए Xiaomi कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर एक स्पेशल लैंडिंग पेज भी लाइव किया है जिसके माध्यम से इस स्मार्टफोन के बारे में लोगों को सारी जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। Redmi Note 12 5G Series के स्मार्टफोंस को 5 जनवरी के दिन लाइव लांच किया जाएगा, और अगर आप भी इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो Xiaomi कंपनी ने इसके लिए Notify Me बटन कि फैसिलिटी प्रोवाइड की है, जिसके माध्यम से रेडमी नोट 12 5G स्मार्टफोन सीरीज के लाइव इवेंट की शुरुआत के साथ ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगी जिसके माध्यम से आप इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
Redmi Note 12 Pro 5G Price in India
आपको बता दें कि भारत में Redmi Note 12 Pro 5G के लांच होने से पहले यहां चाइनीस स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हो चुका है, और उसी के आधार पर भारत में भी इसकी कीमत चीन के बराबर हो सकती हैं, चाइनीस स्मार्टफोन मार्केट में इस फोन की कीमत करीब 1699 युवान यानी भारतीय रुपयों में करीब ₹20000 रखी गई थी, यह कीमत स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरीअंट की थी।
ऐसी स्थिति में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Xiaomi कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को 20 हजार रुपए से कम के प्राइस रेंज पर लांच कर सकता है। Redmi Note 12 Pro 5G फोन के कलर वैरीअंट के बारे में बात करें तो चाइनीस स्मार्टफोन मार्केट में मोबाइल मिडनाइट ब्लैक, शिमर ग्रीन और टाइम ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लांच किया गया है और इसी के अनुसार भारत में भी लॉन्च के साथ यह स्मार्टफोन हमें इन कलर ऑप्शंस के साथ देखने में मिल सकता है।
Redmi Note 12 Pro 5G Specification:
Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्ट फोन के कैमरा क्वालिटी के बारे में तो हम बात कर चुके हैं क्योंकि इसमें हमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का देखने को मिलने वाला है, लेकिन इसकी अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन के साथ आपको 120 वोल्ट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी जाएगी। तथा किसी भी स्मार्टफोन का सबसे जरूरी भाग होता है उसका प्रोसेसर और इसमें हमें MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि इस स्मार्टफोन को एडिशनल वैल्यू प्रोवाइड करता है।






