Xiaomi ने लॉन्च लिए 2 वॉटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज करने पर देंगे 12 घंटे का बैकअप – हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने इंटरनेशनल मार्केट में अपने दो ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर दिए हैं। जिनका नाम Xiaomi Sound Outdoor और Xiaomi Sound Pocket बताया जा रहा है। इन दोनों ही स्पीकर को कंपनी ने अपने ग्लोबल साइट पर लिस्ट कर दिया है। जहां पर इन ब्लूटूथ स्पीकर के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे की Xiaomi Sound Outdoor को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं ।यह स्पीकर 30W का आउटपुट प्रदान करते हैं।
Xiaomi Sound Pocket और Xiaomi Sound Outdoor के स्पेसिफिकेशन
गौरतलब है कि Xiaomi Sound Outdoor काफी ज्यादा मजबूत है तथा यह ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में उपलब्ध है। इसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इन्हें ज्यादातर बैग में फिट किया जा सके। हालांकि छोटे साइज के होने के बावजूद भी यह 30W का आउटपुट जनरेट कर सकते हैं। वही आपको बता दे की Xiaomi Sound Outdoor को पानी और धूल से बचने के लिए ip67 रेटिंग मिली हुई है। इसमें आपको 5.4 ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी मिलती है तथा टास्क को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इसमें बटन भी उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो इसमें आपको 2600 mAh की बैटरी मिलती है जो की 50% वॉल्यूम के साथ 12 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। वही बात करें Xiaomi Sound Pocket की तो यह ब्लैक कलर में आता है जो की पर्सनल यूज के लिए काफी अच्छा विकल्प है। इसमें भी आपको ip67 रेटिंग मिलती है तथा यह 5W का आउटपुट जनरेट करता है। कंपनी द्वारा बताया जा रहा है कि यह 40 फ़ीसदी वॉल्यूम में 10 घंटे तक चल सकता है।
Xioami Sound Pocket और Xiaomi Sound Outdoor की कीमत
हालांकि अभी इन स्पीकर की कीमत के बारे में पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि इन्हें जल्द ही नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
